कानपुर में ट्विन इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दो पायलटों ने गंवाई जान

 कानपूर  उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार क्रैश हो गया। हादसे में दोनों ट्रेनी पायलेट की मौत हो गई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस की टीमे मौके पर हैं। पुलिस कमिश्नर ने दो मौतों की पुष्टि की है। कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि दोनों पायलटों की पहचान हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था और ट्रेनिंग उड़ान

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 कानपूर 
उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार क्रैश हो गया। हादसे में दोनों ट्रेनी पायलेट की मौत हो गई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस की टीमे मौके पर हैं। पुलिस कमिश्नर ने दो मौतों की पुष्टि की है। कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि दोनों पायलटों की पहचान हो गई है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था और ट्रेनिंग उड़ान पर था। इसके बाद कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रहे दो पायलटों में की मौत हो गई। घायल पायलट को इलाज के लिए हैलट अस्पताल लाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक विमान आसमान से नीचे आया और खेत में जा गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

मौके पर राहत-बचाव और पुलिस की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।
गांव में दहशत का माहौल, खबर फैलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए विमान में फंसे दोनों पायलटों को बाहर निकाला गया। दोनों पायलटों की मौत हो गई।विमान दुर्घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

2023 में गर्ग एविएशन में शामिल हुआ था विमान
कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया निवासी गुजरात के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मौके पर राहत कार्य जारी है। 2023 से विमान ट्रेनिंग के लिए लाया गया था। टेक्नम कंपनी का विमान था। हादसे की सूचना डीजीसीए को दी गई है। डीजीसीए की टीम पहुंच रही है। हादसे का कारण जांच के बाद पता चलेगा।

2