Tuesday Box Office: सोमवार को सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों की कमाई थोड़ी सुस्त नजर आई थी। यहां तक कि ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भी रिलीज के बाद पहली बार सिंगल डिजिट में कारोबार किया था। वहीं नई रिलीज ‘ओह माय डॉग’ के लिए भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना मुश्किल साबित हो रहा है। दूसरी ओर ‘धमाल 4’ और ‘जना नायकन’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दीं। हालांकि मंगलवार को ज्यादातर फिल्मों की कमाई में कुछ सुधार देखने को मिला। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू, जल्द अपने शो से फैंस को करेंगे एंटरटेन
‘ओह माय डॉग’ की कमाई रही सीमित
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। फिल्म को शुरुआत से ही कमाई के लिए जूझना पड़ रहा है। सोमवार को भी इसका प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और चौथे दिन फिल्म सिर्फ 25 लाख रुपये ही जुटा सकी। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन भी करीब 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की पांच दिनों की कुल नेट कमाई 3.75 करोड़ रुपये हो गई है।
‘डीसी’ ने मंगलवार को किया मजबूत प्रदर्शन
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की तमिल एक्शन-थ्रिलर ‘डीसी’ को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को भी लगभग 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को ‘डीसी’ ने 5.40 करोड़ रुपये कमाए। इस कलेक्शन के साथ फिल्म का भारत में पांच दिनों का कुल नेट कारोबार बढ़कर 32.35 करोड़ रुपये हो गया है।
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में फिर उछाल
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे मजबूत फिल्मों में बनी हुई है। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 7.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे मंगलवार को इसकी कमाई में फिर तेजी देखने को मिली। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म की 13 दिनों की कुल नेट कमाई 431.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
‘जना नायकन’ की रफ्तार पड़ी धीमी
थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ अब तीसरे सप्ताह में पहुंच चुकी है और इसकी कमाई लगातार कमजोर होती जा रही है। तीसरे सोमवार को फिल्म महज 75 लाख रुपये ही कमा पाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे मंगलवार यानी रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में इसकी कुल नेट कमाई 193.70 करोड़ रुपये हो गई है।
Spider-Man BO Day 12: दूसरे सोमवार कलेक्शन ने चौंकाया, 450 करोड़ का
‘धमाल 4’ ने पांचवें मंगलवार भी जोड़े लाखों
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ लंबे समय से सिनेमाघरों में मौजूद है और पांचवें सप्ताह में भी कमाई जारी रखे हुए है। हालांकि अब इसकी दैनिक कमाई काफी घट चुकी है। फिल्म ने पांचवें सोमवार को 35 लाख रुपये कमाए थे। वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पांचवें मंगलवार यानी रिलीज के 33वें दिन ‘धमाल 4’ ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 166.70 करोड़ रुपये हो गई है।










