अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से पहले ट्रंप ने शेयर की किम जोंग उन की तस्वीर, बढ़ी हलचल

 वाशिंगटन, डी.सी उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन आए दिन अमेरिका को धमकी देते रहते हैं और दावा करते रहते हैं कि अमेरिका भी उनके खतरनाक हथियारों की जद में है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्होंने कभी सीधा टारगेट नहीं किया। अब डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन की तस्वीर साझा करते हुए ट्रुथ सोशल पर कहा कि उनके बीच अच्छे संबंध हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तस्वीर को देखकर नहीं लगता है कि उनके बीच दोस्ती होगी। ट्रंप ने किया है तंज डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'इस तस्वीर में भले ही हम लोग

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 वाशिंगटन, डी.सी
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन आए दिन अमेरिका को धमकी देते रहते हैं और दावा करते रहते हैं कि अमेरिका भी उनके खतरनाक हथियारों की जद में है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्होंने कभी सीधा टारगेट नहीं किया। अब डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन की तस्वीर साझा करते हुए ट्रुथ सोशल पर कहा कि उनके बीच अच्छे संबंध हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तस्वीर को देखकर नहीं लगता है कि उनके बीच दोस्ती होगी।

ट्रंप ने किया है तंज
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'इस तस्वीर में भले ही हम लोग दोस्ती वाले मूड में नहीं दिख रहे हैं लेकिन कई ऐसी तस्वीरें भी हैं जिनमें हम मुस्कुरा रहे हैं। मेरी और कम जोंग उन की अच्छी बनती है।'बता दें कि ट्रंप ने यह तस्वीर ऐसे समय में शेयर की है जब दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका मिलिट्री ड्रिल करने वाला है। यह सैन्य अभ्यास 17 से 27 अगस्त तक चलेगा। उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास पर आपत्ति दर्ज करवाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उनकी के साथ ऐसी तस्वीर शेयर करके उनपर तंज किया है।

उत्तर कोरिया में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया करीब आ रहे हैं, वे एक न्यूक्लियर अलायंस बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया भी चुप नहीं बैठेगा और इसका जवाब देगा।

उत्तर कोरिया ने इन प्रक्षेपणों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों का आकलन है कि इनका संभावित उद्देश्य अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास का विरोध करना या हथियार प्रणालियों को उन्नत करना था। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को सरकारी मीडिया में जारी एक बयान में अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास को ''आक्रामक युद्ध का ऐसा पूर्वाभ्यास'' बताया जिससे ''क्षेत्र में अलग स्तर की अस्थिरता पैदा हो रही है।''

बयान में कहा गया, ''किसी नए स्तर के खतरे का जवाब नए स्तर की प्रतिरोधक क्षमता से देकर सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सतत सिद्धांत है।' उत्तर कोरिया ने कहा कि वह ''किसी भी खतरे और चुनौती से निपटने के लिए वैध आत्मरक्षा के अधिकार का जिम्मेदारी और दृढ़ता से इस्तेमाल करके दुश्मनों के प्रति अपना रुख और स्पष्ट रूप से जाहिर करेगा।' उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि यह अभ्यास ''पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक उकसावे वाला और खतरनाक'' होगा। हालांकि, दक्षिण कोरिया एवं अमेरिका ने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

2