भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ, ट्रंप ने अमेरिका में बदलाव की वकालत

वॉशिंगटन भारत की चुनाव प्रक्रिया की प्रशंसा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 2020 के अमेरिकी चुनाव में 24 हजार से अधिक गैर-नागरिकों ने अवैध रूप से मतदान किया था। उन्होंने अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के हवाले से यह दावा किया है। ब्यूरो इस समय 2020 के मतदाता रिकार्ड की समीक्षा कर रहा है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि जनगणना ब्यूरो मतदाता रिकार्ड को उनके नागरिकता रिकार्ड से मिलाकर जांच कर रहा है। ट्रंप के दावे में क्या-क्या? ट्रंप ने आगे कहा कि पहले 12.8 करोड़ मतदाताओं की

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

वॉशिंगटन
भारत की चुनाव प्रक्रिया की प्रशंसा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 2020 के अमेरिकी चुनाव में 24 हजार से अधिक गैर-नागरिकों ने अवैध रूप से मतदान किया था। उन्होंने अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के हवाले से यह दावा किया है।

ब्यूरो इस समय 2020 के मतदाता रिकार्ड की समीक्षा कर रहा है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि जनगणना ब्यूरो मतदाता रिकार्ड को उनके नागरिकता रिकार्ड से मिलाकर जांच कर रहा है।

ट्रंप के दावे में क्या-क्या?
ट्रंप ने आगे कहा कि पहले 12.8 करोड़ मतदाताओं की जांच में जनगणना ब्यूरो ने साबित किया है कि 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने अवैध रूप से मतदान किया किया था। उन्होंने कहा कि जनगणना ब्यूरो अब अगले 3.2 करोड़ मतदाताओं का विश्लेषण करने जा रहा है और यह संख्या बहुत ज्यादा बढ़ेगी।

ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने दावे को दोहराते हुए कहा, 'मैंने चुनाव जीता था।' इसके साथ ही 'सेव अमेरिका एक्ट' को पारित की अपील करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमें सेव अमेरिका एक्ट को पारित करना चाहिए। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

ट्रंप के इस टिप्पणी के मायने क्या?
बता दें कि ट्रंप की यह टिप्पणी 'सेफगार्ड अमेरिकी वोटर एलिजिबिलिटी (सेव) अमेरिका एक्ट के संदर्भ में आई है। उन्होंने अमेरिका में मतदान प्रक्रिया में बड़े बदलाव से जुड़े इस विधेयक का समर्थन किया है, जिसे 29 जनवरी को अमेरिकी संसद में पेश किया गया था।

भारत की चुनाव प्रक्रिया की तारीफ की थी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक दिन पहले ही न सिर्फ भारतीय चुनाव प्रक्रिया की तारीफ की थी, बल्कि भारत जैसी चुनाव प्रक्रिया को अमेरिका में भी अपनाए जाने की वकालत की थी। भारत के मतदाता पहचान पत्र का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि अब ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पारित करने का समय आ गया है।

 

2