दिल्ली से बिहार जाना हुआ महंगा, कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर बसों का सहारा; जानें कितना है किराया

 पटना  दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे पूर्वांचल व बिहार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो चुका है। आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणियों में 'नो-रूम' (वेटिंग लिस्ट भी फुल) की स्थिति बन गई है। ऐसे में ट्रेनों में सीट न मिलने से निराश यात्रियों के लिए अब केवल बसों का ही सहारा बचा है। BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग दिल्ली परिवहन विभाग

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 पटना
 दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे पूर्वांचल व बिहार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो चुका है।

आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणियों में 'नो-रूम' (वेटिंग लिस्ट भी फुल) की स्थिति बन गई है। ऐसे में ट्रेनों में सीट न मिलने से निराश यात्रियों के लिए अब केवल बसों का ही सहारा बचा है।

BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग
दिल्ली परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए दिल्ली सरकार और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा आनंद विहार और कश्मीरी गेट आईएसबीटी (ISBT) से विशेष बसों का संचालन करने पर विचार कर रही है।

BSRTC द्वारा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, छपरा और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए विशेष AC और नॉन-AC बसें चलाई जा रही हैं। इनकी बुकिंग यात्री BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट या बस अड्डों के काउंटर से कर सकते हैं।

इसके अलावा, दिल्ली के आनंद विहार, मयूर विहार और सराय काले खां से बिहार के विभिन्न जिलों जैसे आरा, मोहम्मदपुर, दरभंगा आदि के लिए निजी वॉल्वो और लग्जरी स्लीपर बसों का परिचालन भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। इन निजी बसों की ऑनलाइन बुकिंग रेडबस (RedBus) व अन्य ट्रैवल ऐप्स के माध्यम से की जा सकती है।

बसों का किराया बढ़कर ₹2,500 से ₹4,000 के बीच
हालांकि, त्योहार के मौके पर यात्रियों की मजबूरी का असर किराए पर भी साफ देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों में दिल्ली से बिहार का बस किराया ₹840 से लेकर ₹2,000 के बीच शुरू होता है, जबकि हाई-एंड लग्जरी या विशेष बसों का किराया ₹9,999 तक रहता है। वहीं, दीपावली और छठ के दौरान बढ़ती मांग के चलते आम बसों का किराया बढ़कर ₹2,500 से ₹4,000 के बीच पहुंच गया है।

ट्रेन की कंफर्म सीट से वंचित यात्री अब किसी भी कीमत पर घर पहुंचने के लिए महंगी बसों का टिकट लेने को मजबूर हैं। परिवहन विभाग का अनुमान है कि जैसे-जैसे छठ पर्व नज़दीक आएगा, बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ और अधिक बढ़ेगी।

2