परिवहन मंत्री विज ने सोलर पैनल व ई-वाहनों को लेकर स्पेशल बजट का दिया सुझाव

चंडीगढ़. ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में राज्य को हरित ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए है। बैठक में विज ने कहा कि राज्य के सभी सरका चंडीगढ़: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में राज्य को हरित ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए है। बैठक में विज ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए बजटीय प्रावधान किया जाना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने बताया

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में राज्य को हरित ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए है। बैठक में विज ने कहा कि राज्य के सभी सरका चंडीगढ़: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में राज्य को हरित ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए है।

बैठक में विज ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए बजटीय प्रावधान किया जाना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि उनके सुझावों में सरकारी कार्यालयों के साथ साथ स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, निजी शिक्षण संस्थान और गोशालाओं को भी सोलर पैनल योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। विज ने कहा कि उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव भी दिया है ताकि आम नागरिकों को ई-वाहनों की ओर प्रोत्साहित किया जा सके और प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

इसके अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आधुनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन चार्जिंग स्टेशनों पर केवल वाहन चार्जिंग ही नहीं बल्कि यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट, स्वच्छ शौचालय और आराम की समुचित व्यवस्था भी होनी चाहिए ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले परिवारों को सुविधा मिल सके। अनिल विज ने बताया कि सांसदों और विधायकों द्वारा विभिन्न विषयों पर दिए गए सुझावों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

Leave a Comment

2