राहुल गांधी से 20 मिनट की मुलाकात चाहते हैं व्यापारी, 1 नवंबर के कांग्रेस प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर व्यापारियों ने पत्र लिखा है। इस बार 20 मिनट का समय मांगा गया है। साथ ही व्यापारियों का कहना है कि अगर राहुल गांधी हमें '20 मिनट में' समझा देते हैं, तो रैली का स्वागत करेंगे। साथ ही कहा है कि संगठन लड़ाई नहीं चाहता है। खास बात है कि CTI यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने यह दूसरी बार पत्र लिखकर कांग्रेस नेता से 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दीवाली से पहले हो रही इस रैली से

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर व्यापारियों ने पत्र लिखा है। इस बार 20 मिनट का समय मांगा गया है। साथ ही व्यापारियों का कहना है कि अगर राहुल गांधी हमें '20 मिनट में' समझा देते हैं, तो रैली का स्वागत करेंगे। साथ ही कहा है कि संगठन लड़ाई नहीं चाहता है। खास बात है कि CTI यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने यह दूसरी बार पत्र लिखकर कांग्रेस नेता से 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दीवाली से पहले हो रही इस रैली से व्यापार को 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

सीटीआई ने ताजा पत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता से 20 मिनट के समय की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'रामलीला मैदान के नजदीक के 20 बड़े होलसेल बाजारों के 20 व्यापारी प्रतिनिधि आपसे सिर्फ 20 मिनट का मिलने का समय चाहते हैं और कुछ प्रस्ताव रखना चाहते हैं।' खास बात है कि इस पत्र को '20 बाजार, 20 व्यापारी, 20 मिनट' विषय दिया गया है।

20 मिनट में समझाने की चुनौती
व्यापारियों ने 20 मिनट में समझाने की बात कही है। उन्होंने लिखा, 'अगर 20 मिनट की मुलाकात में राहुल गांधी जी हमें यह समझा देते हैं कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की महारैली होने से दिल्ली के व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा, ग्राहक बढ़ेंगे, तो CTI उसी क्षण अपना विरोध वापस ले लेगा और रैली का स्वागत करेगा।'

उन्होंने लिखा, 'और अगर 20 मिनट में हम 20 व्यापारी आपको यह समझा देते हैं कि इस रैली से रामलीला मैदान से जुड़े 20 बड़े बाजारों में व्यापार का नुकसान होगा, तो आपको जनहित में इस रैली को दिवाली तक टालना पड़ेगा।' आगे लिखा है, 'हम लड़ाई नहीं, बातचीत चाहते हैं।'

आगे लिखा है, 'आप खुद कहते हैं कि मैं सबकी सुनता हूं, छोटे व्यापारियों की आवाज सुनता हूं। तो हम 20 बाजारों के व्यापारी आपसे 20 मिनट मांग रहे हैं। ये लोकतंत्र की खूबसूरती होगी। रामलीला मैदान से जुड़े वो 20 बड़े होलसेल बाजार हैं, जिनके 20 प्रतिनिधि मिलना चाहते हैं।'

'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान'
CTI ने लिखा है, 'राहुल जी आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम आपका सम्मान करते हैं पर दीवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए। आपकी मोहब्बत की दुकान का असली चेहरा हम व्यापारी ही हैं। उम्मीद है कि आप हमें 1 नवंबर की रैली को लेकर चर्चा करने के लिए 20 मिनट का समय देंगे।'

20 बाजारों की लिस्ट थमा दी
पत्र में सीटीआई ने 20 बाजारों की लिस्ट भी दी है। इसमें चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, नबी करीम, करोल बाग, अजमेरी गेट, दरियागंज, नई सड़क, किनारी बाजार, दरीबा कलां, फतेहपुरी, नया बाजार, फिल्मिस्तान, पहाड़गंज, गफ्फार मार्केट, जामा मस्जिद और लाजपत राय मार्केट शामिल हैं।

एक दिन पहले भी लिखा था पत्र
मंगलवार को ही व्यापारी संगठन ने कांग्रेस नेता के नाम पत्र लिखा था। तब कहा गया था, 'आदरणीय राहुल गांधी जी। कल आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों के नाम संबोधन भेजा था जिसमें आपने स्पष्ट कर दिया कि आप 1 नवंबर को रैली करके ही रहेंगे। आपके इस बयान के बाद रामलीला मैदान के आसपास 20 बड़े बड़े बाजारों के व्यापारियों में चिंता और निराशा हो गई है और पैनिक का माहौल पैदा हो गया है, व्यापारियों को डर सता रहा है कि क्या 31 अक्टूबर को ही बैरिकेडिंग हो जाएगी और क्या रास्ते बंद हो जाएंगे?'

दरअसल, कांग्रेस ने 1 नवंबर को एसआईआर और भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 1 नवंबर को बड़े स्तर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। साथ ही पार्टी ने दावा किया है कि प्रदर्शन में 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

2