Toxic vs Irumudi vs Awarapan 2: सिनेमाघरों में इस समय कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और शुक्रवार को इनके बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जंग देखने को मिली। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने एक बार फिर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया, लेकिन रिलीज के शुरुआती दिनों की तुलना में इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ ‘इरुमुडी’ ने दूसरे शुक्रवार को शानदार रफ्तार पकड़ी। वहीं ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।
Maharashtra Milk Price: महाराष्ट्र में दूध पर महंगाई की मार, 9 रुपये बढ़े प्रति लीटर दाम
‘टॉक्सिक’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म से जिस तरह की शुरुआत की उम्मीद थी, उसने शुरुआती दिन उस उम्मीद को पूरा किया। हालांकि दूसरे दिन से ही कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। छुट्टी वाले दिन भी फिल्म की कमाई में खास उछाल नहीं दिखाई दिया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने शुक्रवार को 19,390 शो से 26.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये हो चुका है।
ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 23.75 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई अब 221.45 करोड़ रुपये है।
‘आवारापन 2’ की रफ्तार बरकरार
‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 113.50 करोड़ और दूसरे सप्ताह में 30.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी।
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने 1,141 शो से 1.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 145.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 173.30 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज में फिल्म ने कुल 32.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 205.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
‘इरुमुडी’ ने दूसरे शुक्रवार दिखाया दम
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। फिल्म ने पहले सात दिनों में 92.15 करोड़ रुपये कमाए थे। अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की एंट्री हो चुकी है और रिलीज के आठवें दिन छुट्टी का फायदा इसे मिलता दिखा। अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने दूसरे शुक्रवार को 2,516 शो से 9.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 101.85 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 118.20 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 136.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर कायम
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने भी सिनेमाघरों में दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने पहले सप्ताह में 81.60 करोड़ और दूसरे सप्ताह में 27.55 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.92 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 111.07 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 128.53 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज में फिल्म ने 61.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 189.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Onion Price Today: प्याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, सड़ने की खबर को










