Toxic Teaser Out: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को रिलीज़ कर दिया गया। इस टीज़र ने रिलीज होते ही फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को चरम पर पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर लोग यश के राया अवतार को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं और कुछ का तो कहना है कि ये फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।
Border 2 Day 28 Collection: बजट के मुकाबले हिट या फ्लॉप? जानें 28वें दिन का टोटल कलेक्शन
टीज़र की झलक और कहानी का अंदाजा

‘टॉक्सिक’ का ऑफिशियल टीज़र ऑनलाइन सुबह 9:35 बजे रिलीज़ किया गया। यह लगभग 1 मिनट 55 सेकंड लंबा है और इसमें 20वीं सदी के गोवा की अंधेरी और रहस्यमयी दुनिया को पेश किया गया है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
टीज़र की शुरुआत यश के बैक शॉट से होती है, जिसमें वह एक कसीनो के दरवाजे पर शराब पीते हुए नजर आते हैं। यश का राया अवतार शांत, निडर और बेबाक है। वह अपने रास्ते में आने वाले किसी को भी आसानी से पीछे नहीं हटने देता। इस टीज़र में यश के खूंखार और सशक्त अवतार को दिखाया गया है, जिसमें वह लोगों को गाजर-मूली की तरह काटते दिखाई देते हैं।
टीज़र में एक वॉयसओवर भी है, जिसमें कहा जाता है, “इस बार जंग अलग है… इसके बाद धमाकों की गूंज सुनाई देती है… फिर सर्कस दिखाई देता है… उनकी मक्कारी भी अलग है… सबसे टकराना भारी पड़ेगा… जिद्द छोड़ दो, गिव अप राया, इट्स ओवर।” यह डायलॉग दर्शकों में रोमांच और उत्सुकता दोनों पैदा करता है।
फैंस का क्रेज़ और सोशल मीडिया रिएक्शन
टीज़र रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोग यश के लुक के दीवाने हो गए हैं। कुछ ने कहा कि “दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है,” तो वहीं अन्य फैंस का मानना है कि इस टीज़र ने ‘धुरंधर’ को भी हिला देने की क्षमता रखी है।
फिल्म की खासियत और रिलीज डेट
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ यश और गीतू मोहनदास के सहयोग से लिखी गई है और गीतू मोहनदास ने इसे डायरेक्ट भी किया है। फिल्म कन्नड़ और अंग्रेज़ी में शूट की गई है, और डब वर्ज़न में इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले, वेंकट के. नारायण और यश द्वारा इस फिल्म का प्रोडक्शन किया गया है। फिल्म का थिएटर में रिलीज़ डेट 19 मार्च 2026 रखी गई है। इसका क्लैश रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। टीज़र के दमदार अंदाज और यश के राया अवतार ने फैंस के बीच फिल्म के लिए हाई-लेवल एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘टॉक्सिक’ 2026 के बड़े थ्रिलर मूवीज़ में से एक साबित होने जा रही है।
Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव की पहली पोस्ट वायरल, फैंस ने जताया प्यार और समर्थन









