Toxic Box Office Collection: ‘टॉक्सिक’ की कमाई ने मचाई सनसनी, चौथे दिन ‘धुरंधर’ भी रह गया पीछे

टॉक्सिक की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा उलटफेर किया कि सबकी नजरें यश की फिल्म पर टिक गईं। चौथे दिन फिल्म ने धुरंधर को पीछे छोड़ दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि क्या टॉक्सिक अपनी रफ्तार बनाए रखते हुए अगले कुछ दिनों में कमाई का नया आंकड़ा छू पाएगी और कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेगी?

‘टॉक्सिक’ की कमाई ने मचाई सनसनी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही 190 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। 101 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन करीब 24.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दिन ‘टॉक्सिक’ को 17,612 शोज मिले और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी करीब 24.3 प्रतिशत रही।

Samay Raina Controversy: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर

हिंदी वर्जन ने भी दिखाया दम

‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन ने चौथे दिन लगभग 15.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी मार्केट में फिल्म को करीब 23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली और इसे 12,822 शोज मिले। कन्नड़ वर्जन से लगभग 6.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 47 प्रतिशत रही। मलयालम वर्जन ने 15 लाख रुपये और तमिल वर्जन ने लगभग 75 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं तेलुगू वर्जन से फिल्म को करीब 1.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के पार

चार दिनों के भीतर ‘टॉक्सिक’ का नेट कलेक्शन करीब 190.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 227.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 27.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 254.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी रिलीज के शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

चौथे दिन ‘धुरंधर’ से निकली आगे

कमाई के मामले में ‘टॉक्सिक’ ने चौथे दिन रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया। ‘धुरंधर’ ने रिलीज के चौथे दिन करीब 23.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके मुकाबले ‘टॉक्सिक’ ने 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, ‘धुरंधर’ की चौथे दिन ऑक्यूपेंसी करीब 30 प्रतिशत थी और उसे 14,233 शोज मिले थे।

पहले तीन दिनों में कैसी रही कमाई?

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। पहले दिन इसे 24,579 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी करीब 56.1 प्रतिशत रही। दूसरे दिन फिल्म की कमाई लगभग 37.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन कलेक्शन करीब 27.20 करोड़ रुपये रहा। इस तरह चार दिनों में फिल्म ने मजबूत बॉक्स ऑफिस आंकड़ा खड़ा कर लिया।

यश के साथ नजर आए कई बड़े सितारे

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं और वह डबल रोल में दिखाई देते हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ दर्शकों ने कहानी और इसकी प्रस्तुति को लेकर निराशा जाहिर की है, जबकि यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म

‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित थे। फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी। मार्च में रिलीज होने पर इसका मुकाबला ‘धुरंधर 2’ से होने की संभावना थी। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को अगस्त में रिलीज करने का फैसला किया। ट्रेलर को भी दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब रिलीज के बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई ने जरूर मेकर्स को बड़ी राहत दी है।

Emraan Hashmi Health Update: इमरान हाशमी की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट