पावापुरी में पर्यटन विभाग खोलेगा सूचना केंद्र, यात्रियों को मिलेगी पूरी जानकारी

 पटना  जैन धर्म के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल पावापुरी में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब पर्यटन संबंधी सभी जरूरी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। बिहार पर्यटन विभाग ने नालंदा जिले के पावापुरी स्थित जल मंदिर परिसर के निकट पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पर्यटन निदेशक ने भेजा पत्र पर्यटन विभाग के निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने इस संबंध में श्वेतांबर जैन तीर्थ भंडार, पावापुरी के प्रबंधक को पत्र भेजकर जल मंदिर के समीप उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। विभाग का कहना है कि सूचना केंद्र बनने से

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 पटना
 जैन धर्म के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल पावापुरी में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब पर्यटन संबंधी सभी जरूरी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

बिहार पर्यटन विभाग ने नालंदा जिले के पावापुरी स्थित जल मंदिर परिसर के निकट पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पर्यटन निदेशक ने भेजा पत्र
पर्यटन विभाग के निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने इस संबंध में श्वेतांबर जैन तीर्थ भंडार, पावापुरी के प्रबंधक को पत्र भेजकर जल मंदिर के समीप उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विभाग का कहना है कि सूचना केंद्र बनने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पर्यटन स्थलों, आवागमन, ठहरने, स्थानीय दर्शनीय स्थलों तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पावापुरी जैन धर्म का अत्यंत पवित्र तीर्थ है, जहां भगवान महावीर ने निर्वाण प्राप्त किया था।

उपयुक्‍त स्‍थान पर होगा निर्माण
हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने और बिहार पर्यटन के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जल मंदिर के निकट सूचना केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी है।

पर्यटन विभाग ने मंदिर प्रबंधन से अनुरोध किया है कि सूचना केंद्र के निर्माण के लिए परिसर के निकट उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि जल्द ही इसकी स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

विभाग का मानना है कि यह केंद्र पावापुरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र बनेगा और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

 

2