Aaj Ka Rashifal: रविवार को हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश? जानें क्या कहते हैं सितारे

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास है। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और व्यापार में सावधानी बरतनी चाहिए, जबकि अन्य राशियों के लिए दिन नए अवसर और उम्मीदें लेकर आ सकता है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 17, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 18 जनवरी दिन रविवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। यह तिथि कई राशियों के लिए नई उम्मीदे लेकर आई है। कुछ राशियों को करियर कारोबार में सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: मेष सहित इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, सफल होंगे सारे काम

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है, कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों से जुड़ी सफलता अभी दूर है। अपने खान खान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

दिन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से जुड़ा होने वाला है। अपनी दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में उतार चढ़ाव बरकरार रहेगा। जिससे कार्यक्षेत्र में असमंजस का माहौल बना रह सकता है। पिता की कोई सलाह आपके काम आएगी। छोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गरीबों को धन का दान करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आज आपका मन खुशी और उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक खर्च आपका बढ़ सकता है। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। किसी खास से अपने मन की बात आप शेयर करेंगे।

शुभ अंक 9
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, परिचितों से सहयोग भी मिलने की संभावना है। जिससे कार्यक्षेत्र में मजबूती आएगी। कारोबार में नए अवसर उभरेंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में चल रही कोई समस्या आपकी सूझबूझ से हल हो सकती है। माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ अंक 2
शुभ रंग लाल
उपाय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ होने वाला है, कई बड़े काम आपके निपट सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। माता पिता के साथ धार्मिक यात्रा पूरी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक 6
शुभ रंग सफेद
उपाय मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आज आत्मिक शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव प्राप्त होगा। बनाई गई योजनाओं के पूरे होने की संभावना बन रही है। धार्मिक यात्रा या तीर्थाटन के लिए समय बढ़िया रहेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

शुभ अंक 4
शुभ रंग हरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते वक्त लापवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पिता से किसी खास विषय पर चर्चा हो सकती है। काम में कमी आएगी।

शुभ अंक 7
शुभ रंग नीला
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आज दिनभर काम की अधिकता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। रिश्तेदारों से भी आज मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग केसरिया
उपाय शिवलिंग पर दूध अर्पित करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

दिन सामान्य से कम होने वाला है, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव और प्रियजन से दुखद समाचार मिलने की संभावना है। कारोबार में किसी पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है। आर्थिक तौर पर कमजोरी महसूस हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने से अभी आपको बचना होगा।

शुभ अंक 2
शुभ रंग बैंगनी
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

​आज का दिन अनुकूल बना रहेगा, नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रह सकता है। कारोबार में नए अवसर और प्रोजेक्ट भी सामने आएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी साबित होगी, यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग सुनहरा
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आपका दिन सामान्य बना रहेगा, लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मन को शांत बनाएं रखें।

शुभ अंक 2
शुभ रंग हरा
उपाय तुलसी के पास दीपक जलाएं

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
हाथ लगेगी सफलता या होंगे निराश?

आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा, कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें। आर्थिक स्थिति में गिरावट और परिवार में तनाव देखने को मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहने की जरूरत है। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय केले के पेड़ की पूजा करें

Aaj Ka Rashifal: लक्ष्मी कृपा से खुलने जा रहा किस्मत का ताला! इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।