Aaj Ka Rashifal: आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां, पढ़ें 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास रहेगा। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और बिजनेस से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 20, 2026

Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 21 जनवरी 2026 दिन बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो कि राशियों के लिए शुभ अशुभ साबित होने वाली है। आज भाग्य राशियों को मनचाही तरक्की और धन लाभ की प्राप्ति होगी। तो वहीं कुछ राशियों को कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को खुलेगा सफलता का द्वार या आएगी चुनौती? जानें कैसा रहेगा आज का दिन

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए बेहद ही शुभ संकेत लेकर आ रहा है। मेहनत और लगन को देखकर अधिकारी वर्ग आपके प्रति संतुष्ट रहेंगे। जो लोग नई जिम्मेदारियां लेने के इच्छुक हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल होने वाला है। काम काज की अधिकता भी बनी रहेगी।

शुभ अंक 3
शुभ रंग फिरोजी
उपाय हरे वस्त्रों का दान करें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होगी, आपके द्वारा किए गए प्रयासों और कार्यकुशलता को देखकर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे और करियर में संभावित वृद्धि के मार्ग खुल सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी, वाहन सुख की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग हरा
उपाय श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं, तो आपका भाग्य साथ देगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। मित्रों के साथ अधिक वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका मजबूत बना रह सकता है।

शुभ अंक 5
शुभ रंग सिल्वर
उपाय सात कन्याओं को खीर का दान करें

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रिश्तेदारों की ओर से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपनी मन की बात बाहर वालो से शेयर करने से बचना होगा। छोटी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

शुभ अंक 1
शुभ रंग केसरिया
उपाय गौशाला में धन का दान करें

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

आज पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार मिल सकते हैं। अगर परिवार में किसी का विवाह तय हजोने वाला है, तो कोई अच्छा प्रस्ताव आपके पास आएगा। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा और सभी परिजन आनंदित महसूस करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक 9
शुभ रंग लाल
उपाय गायत्री मंत्र का जाप करें

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी है।

शुभ अंक 3
शुभ रंग ग्रे
उपाय मंदिर में पुष्पों का दान करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। आपके ऊपर नई जिम्मेदारी लगने की संभावना है। जिससे कार्यक्षेमता और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। पिता की सेहत में भी कुछ उतार चढ़ाव बना रहेगा।

शुभ अंक 1
शुभ रंग सिल्वर
उपाय घर में चांदी का बर्तन रखें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

दिन की शुरुआत ठीक ठाक होगी, लेकिन शाम का वक्त सामान्य बना रहेगा। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती हैं। पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता भी पक्का हो सकता है। अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें।

शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
उपाय भूखे को भोजन कराएं

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

आर्थिक दृष्टि से दिन स्थिर और संतोषजनक बना रहेगा। धन से जुड़े मामलों में अचानक हानि की संभावना कम है। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की मदद से आपके काम हल हो सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।

शुभ अंक 4
शुभ रंग बैंगनी
उपाय हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि आपके लिए प्रतिष्ठा और सम्मान लेकर आएगी। समाज में आपके योगदान की सराहना होगी। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त करेंगे। कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा।

शुभ अंक 7
शुभ रंग गुलाबी
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

कला, लेखन और अन्य रचनातमक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। आपको अपने कला कौशल या लेखन में प्रेरणा और सफलता हासिल होगी। परिवार में खुशी का माहौल भी बना रह सकता है। आप अपना वक्त मित्रों के साथ आज व्यतीत कर सकते हैं।

शुभ अंक 3
शुभ रंग मैरून
उपाय मंदिर में घी का दान करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, आप घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है, परिवार में चल रही कोई समस्या भी हल हो सकती है। आपने अगर किसी को उधार दिया है, तो वह पैसा आज वापस मिल सकता है।

शुभ अंक 8
शुभ रंग पीला
उपाय गरीबों को धन का दान करें

Aaj Ka Rashifal: मेष सहित इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, नए हफ्ते में मिलेगा धन लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।