Aaj Ka Rashifal: लक्ष्मी कृपा से खुलने जा रहा किस्मत का ताला! इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतियाँ लेकर आया है, जबकि कई राशियों को लाभ, मान-सम्मान और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 15, 2026

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 16 जनवरी दिन शुक्रवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो कि कई राशियों के लिए मुश्किलें लेकर आई हैं। तो वहीं कुछ राशियों को आज लाभ व मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में हम आपको 12 राशियों का दैनिक राशिफल बता रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इन 3 राशियों को निवेश से होगा बड़ा फायदा, नई नौकरी का मिलेगा प्रस्ताव

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। काम काज की अधिकता देखने को मिल सकती है। पिता से आज किसी बात को लेकर कहासुनी होगी, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक नुकसान भी आपको हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक 6
शुभ रंग फिरोजी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक 3
शुभ रंग नीला
उपाय मंदिर में दीपक जलाएं

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

दिन सामान्य बना रह सकता है, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का दबाव बना रह सकता है। जिससे थकान भी होगी। परिवार में चल रही कोई समस्या हल हो सकती है। माता पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल
उपाय लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। मित्रों के साथ आज बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

आज का दिन बढ़िया होने वाला है, कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है। कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा।

शुभ अंक 8
शुभ रंग केसरिया
उपाय हनुमान जी को सिंदूर लगाएं

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है, कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। पिता से अपने मन की बात आज आप शेयर करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग लाल
उपाय मंदिर में फूलों का दान करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

आज का दिन सुख और संतोष देने वाला साबित होगा। घर परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आप कुछ नया भी सीख सकते हैं, लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा।

शुभ अंक 5
शुभ रंग फिरोजी
उपाय गौशाल में धन का दान करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल बना रह सकता है। योजनाएं सफल होंगी और महत्वपूर्ण उपलब्धि भी आपको हासिल हो सकती है। माता पिता के साथ अधिक वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। काम काज में कमी आएगी, छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक 4
शुभ रंग बैंगनी
उपाय मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करें

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा, कोई बड़ा फैसला आप कर सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से भाग्य साथ देगा, लेकिन सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च भी हो सकता है। भाई बहन से किसी बात को लेकर छोटी कहासुनी हो सकती है।

शुभ अंक 2
शुभ रंग हरा
उपाय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

आज का दिन सामान्य बना रहेगा, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा। सकारात्मक प्रयासों से घर का माहौल खुशनुमा बना रह सकता है। शुगर से प्रभावित जातकों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ अंक 8
शुभ रंग मैरून
उपाय गरीबों को अनाज का दान करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

आज का दिन अच्छा होने वाला है, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा समर्थन आपको मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई समस्या भी हल होगी। आर्थिक तौर पर बदलाव आपको देखना पड़ सकता है। माता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक 1
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और समझ बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं वरना किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक 7
शुभ रंग ग्रे
उपाय मंदिर में घी का दान करें

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत, होगा बड़ा आर्थिक लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।