Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 22 जनवरी दिन गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। 22 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग चुनौतियां और अवसर लेकर आया है। तो आइए जानते हैं हर राशि के लिए आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, संबंध और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में।
Aaj Ka Rashifal: आज मुसीबत में पड़ सकती हैं ये 4 राशियां, पढ़ें 12 राशियों का भविष्य
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सतर्क रहने वाला है। किसी भी महत्वपूर्ण काम को करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिना सोच-विचार के किए गए निर्णय से आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर आप वित्तीय मामलों में सही योजना के साथ काम करेंगे तो नुकसान की संभावना कम रहेगी।
शुभ अंक 9
शुभ रंग पिंक
उपाय मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करें
वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्ययशील साबित हो सकता है। कई चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। इसलिए किसी भी खर्च को बिना योजना के न करें। घर के सदस्य आज आपके पास अपनी परेशानियाँ साझा कर सकते हैं। उन्हें ध्यान से सुनना और समझना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु जी को पुष्प अर्पित करें
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज ऊर्जा से भरे रहेंगे और काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आपके पास नई योजनाओं और निवेश के अवसर होंगे, जिससे आर्थिक लाभ होने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ऐसे में अपने मानसिक संतुलन को बनाए रखना जरूरी है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग बैंगनी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें
कर्क राशि

जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय दृष्टि से अच्छा है। यदि आप पैसे बचाने का सोच रहे हैं, तो आपका यह प्रयास सफल रहेगा। प्यार और संबंधों के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताना आपको मानसिक संतोष देगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल
उपाय मंदिर में धन का दान करें
सिंह राशि

जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। आपके आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और इससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। संबंधों में भी दिन महत्वपूर्ण है। अपने प्रियजनों और जीवनसाथी के प्रति संवेदनशील रहें।
शुभ अंक 2
शुभ रंग फिरोजी
उपाय भूखे को भोजन कराएं
कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानीपूर्ण रहने का है। पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी करने से बचें। मेहनत और सतर्कता से किए गए काम लाभकारी साबित होंगे। आपका समय कुछ फिजूल के कामों में व्यस्त हो सकता है।
शुभ अंक 5
शुभ रंग केसरिया
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
तुला राशि

तुला राशि के जातक आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करें। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी और पर्याप्त धन आपके पास उपलब्ध रहेगा। इससे आपको मानसिक शांति और संतोष मिलेगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग भूरा
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
वृश्चिक राशि

जातकों के लिए आज मनोरंजन और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी के हस्तक्षेप या बाधा डालने की संभावना है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन और व्यवसायिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग सिल्वर
उपाय चावल का दान करें
धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज अपने धन की सुरक्षा और प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों और करीबी लोगों से सहयोग मिलेगा, जो आपके कार्य और जीवन में सहायक साबित होगा। शाम के समय आप किसी खास व्यक्ति के साथ घूमने या समय बिताने का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग गोल्डन
उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें
मकर राशि

जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला साबित हो सकता है। बेवजह के खर्चों से बचें, अन्यथा जरूरत के समय आपके पास पर्याप्त धन नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथी के साथ संवाद बनाए रखना और धैर्यपूर्वक बात करना आवश्यक है।
कुंभ राशि

नई आर्थिक योजनाओं में निवेश करने का समय अनुकूल है। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। अपने व्यक्तित्व की अच्छाई और कमियों पर ध्यान दें और दूसरों के दबाव में न आएं। जीवनसाथी के साथ घूमने और समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग लाल
उपाय मंदिर में घी का दान करें
मीन राशि

आज का दिन मानसिक शांति और संतोष लेकर आएगा। जीवन में किसी लंबित समस्या का समाधान होने की संभावना है। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं या परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। शादीशुदा मीन राशि वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को खुलेगा सफलता का द्वार या आएगी चुनौती? जानें कैसा रहेगा आज का दिन
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









