Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय नजरिए से 17 मई दिन रविवार को सुख, समृद्धि और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ होने वाला है। तिथि की बात करें तो आज रात 9 बजकर 41 तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। वहीं दोपहर 2 बजकर 32 तक कृतिका नक्षत्र रहेगा, और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। जिसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा।
Aaj Ka Rashifal: 16 मई को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला दिन थोड़ी मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन इसके बावजूद किसी करीबी सदस्य की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृष राशि

आज का दिन काफी लाभदायक साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा और आपके प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि

आज का दिन मानसिक बेचैनी और कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। मन एकाग्र नहीं रहेगा, जिसके कारण कामकाज में मन कम लगेगा। ऐसे में जल्दबाजी से बचें और अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आने वाला दिन खुशियों और आनंद से भरपूर रहेगा। आप अपने सुख-सुविधाओं पर अच्छा खर्च कर सकते हैं और इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7
सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुरानी गलती को लेकर मन में पछतावा हो सकता है। हालांकि, यह समय आत्मविश्लेषण और सुधार का है। यदि आप अपनी कमियों से सीख लेते हैं, तो भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि

आज सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। आप दूसरों की भलाई के बारे में दिल से सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं। फिर भी अपने अच्छे व्यवहार और सच्चाई को बनाए रखें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6
तुला राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति संतुलित बनी रहेगी।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि

आज आर्थिक रूप से लाभकारी दिन रहेगा। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो उसे चुकाने में काफी हद तक सफलता मिल सकती है। धन संबंधित चिंताएं कम होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
धनु राशि

धनु राशि के लोगों के भीतर सहयोग और सहायता की भावना बनी रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको नई दिशा दे सकता है। सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में आपके संपर्क मजबूत होंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
मकर राशि

आज का दिन सामान्य लेकिन सुखद रहेगा। परिवार में किसी भाई या बहन के विवाह की बात तय होने से घर का माहौल उत्सव जैसा हो सकता है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की निर्णय लेने की क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। यही गुण आपको आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में लाभ दिलाएगा। धन की स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
मीन राशि

मीन राशि वालों को नौकरी और करियर से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं कि आप नौकरी बदलने के बारे में सोचें। हालांकि, जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें और सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
Aaj Ka Rashifal: लक्ष्मी कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









