Aaj Ka Rashifal: करियर, धन और परिवार के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

8 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल का असर आपके करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 7, 2026

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 8 मई दिन शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय नजर से बेहद ही शुभ होने वाला है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक षष्ठी तिथि रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। वहीं रात्रि 9 बजकर 20 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा और उसके बाद श्रवण नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। ग्रह नक्षत्रों की यह स्थिति सुख, समृद्धि और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल मानी जा रही है।

Aaj Ka Rashifal: 3 राशियों के लिए मुश्किलों भरा दिन, बाकी के लिए कैसा रहेंगे सितारे?

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

आज का दिन बेहद ऊर्जावान और सकारात्मक रहने वाला है। आपके भीतर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग लाल

शुभ अंक 9

उपाय शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

आज का दिन भाग्यवर्धक साबित हो सकता है। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और लंबे समय से चल रही परेशानियों में राहत मिलेगी। विशेष रूप से वकालत, प्रशासन और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

शुभ रंग सफेद

शुभ अंक 2

उपाय सुबह उठकर धरती माँ को प्रणाम करें।

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपने जो मेहनत पिछले समय में की है उसका अच्छा परिणाम अब देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

शुभ रंग हरा

शुभ अंक 5

उपाय जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। नए कोर्स या नई योजनाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।

शुभ रंग दूधिया सफेद

शुभ अंक 7

उपाय पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें।

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं और दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग सुनहरा

शुभ अंक 1

उपाय गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें।

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में नई डील या नए ग्राहक मिलने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच और व्यवहार के कारण कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग गहरा हरा

शुभ अंक 6

उपाय शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग हल्का नीला

शुभ अंक 8

उपाय शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों के योग बन रहे हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

शुभ रंग मैरून

शुभ अंक 3

उपाय मंदिर में इत्र दान करें।

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं।

शुभ रंग पीला

शुभ अंक 4

उपाय गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालांकि कुछ जटिल मामलों को सुलझाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। पारिवारिक कार्यों में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग काला

शुभ अंक 10

उपाय कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों का ऊर्जा स्तर बहुत अच्छा रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिन्हें आप पूरी मेहनत और सफलता के साथ निभाएंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी।

शुभ रंग नीला

शुभ अंक 11

शुभ उपाय मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
पढ़ें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा। कला, संगीत, लेखन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग केसरिया

शुभ अंक 12

उपाय छोटी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

Jagannath Rath Yatra 2026: कब है जगन्नाथ रथ यात्रा? देखें तारीख, मुहूर्त और रीति-रिवाज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।