Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 1 मई दिन शुक्रवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। जो कि कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आ रही है, आज कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहेगी, तो वहीं कुछ को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पढ़ें दैनिक राशिफल।
सामुद्रिक शास्त्र: हाथ-पैर के चिन्ह बताते हैं जीवन का भाग्य और भविष्य के संकेत
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे और आपको गूढ़ ज्ञान या किसी नई चीज को सीखने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग हरा
उपाय भूखे को भोजन कराएं
वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि प्रेम और संतान के मामलों में थोड़ी भावुकता बनी रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में भ्रम हो सकता है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग केसरिया
उपाय मंदिर में घी का दान करें
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज घरेलू मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है।
शुभ अंक 3
शुभ रंग हरा
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज पराक्रम और मेहनत का फल मिलने वाला है। आपके प्रयास सफल होंगे और रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। धनार्जन के योग बन रहे हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति भी अच्छी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला
उपाय गरीबों को वस्त्र दान करें
कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और दिन उत्साहपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक 5
शुभ रंग सफेद
उपाय शिवलिंग का जलाभिषेक करें
तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। मन में बेचैनी और तनाव बना रह सकता है। सिरदर्द या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक 7
शुभ रंग बैंगनी
उपाय घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाएं
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पुराने कार्यों से भी धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।
शुभ अंक 4
शुभ रंग फिरोजी
उपाय चंदन का तिलक लगाए
धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलने के योग हैं। व्यापार में भी सफलता और लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक 2
शुभ रंग मैरून
उपाय कन्याओं को फलों का दान करें
मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक 9
शुभ रंग सिल्वर
उपाय पीपल के नीचे दीपक जलाएं
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। इसलिए किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति मध्यम रहेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग जरूरतमंदों की मदद करें
मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी और करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग केसरिया
उपाय गौशाला में धन का दान करें
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, कुबेर देव भरेंगे धन के भंडार!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









