सुरक्षा के कड़े इंतजाम, धमाकों के बाद चंडीगढ़ पुलिस HQ में बुलेटप्रूफ गेट इंस्टॉल

चंडीगढ़. पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इसी के तहत चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय पर बुलेटप्रूफ गेट लगाए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। ISI का हो सकता है हाथ: DGP उधर, डीजीपी गौरव यादव विभिन्न स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। प्रारंभिक जांच में

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इसी के तहत चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय पर बुलेटप्रूफ गेट लगाए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

ISI का हो सकता है हाथ: DGP
उधर, डीजीपी गौरव यादव विभिन्न स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। प्रारंभिक जांच में ISI की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय प्रॉक्सी वॉर का सामना कर रहा है और ऐसी घटनाओं के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Comment

2