Tiger Shroff Shooting Case: होटल छोड़ भाई के अस्पताल में छिपा प्रांजल, ऐसे बच रहा था पुलिस से!

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रांजल ठाकरान पुलिस से बचने के लिए इंदौर के एक अस्पताल में अपने भाई के साथ रह रहा था।

Tiger Shroff Shooting Case

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 25, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Tiger Shroff Shooting Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात के सिलसिले में इंदौर से आरोपी प्रांजल ठाकरान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी बेहद शातिर तरीके से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस को चकमा देने की साजिश

Tiger Shroff Shooting Case
होटल छोड़ भाई के अस्पताल में छिपा प्रांजल

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला करने के बाद प्रांजल को अच्छी तरह पता था कि मुंबई पुलिस और राज्य की जांच एजेंसियां उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। किसी भी होटल या लॉज में ठहरने पर पहचान पत्र (ID proof) की आवश्यकता होती है, जिससे पुलिस के हत्थे चढ़ने का डर था। इसलिए वह किसी होटल में रुकने के बजाय सीधे अस्पताल में पनाह ले रहा था। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला 22 वर्षीय प्रांजल पिछले पांच दिनों से इंदौर में डेरा डाले हुए था। इंदौर के मालवा मिल चौराहे स्थित अंकुर स्टेप डाउन सेंटर में उसका भाई पैरालिसिस (लकवा) के इलाज और फिजियोथेरेपी के लिए भर्ती था।

प्रांजल दिनभर अपने भाई के साथ अस्पताल में रहता और रात होते ही अस्पताल के विजिटर्स रूम में सो जाता था, ताकि किसी को उस पर कोई शक न हो।

सोशल मीडिया पर दबंगई का शौक और आपराधिक बैकग्राउंड

Tiger Shroff Shooting Case
होटल छोड़ भाई के अस्पताल में छिपा प्रांजल

आरोपी प्रांजल ठाकरान का पिछला रिकॉर्ड भी आपराधिक और विवादित रहा है। इंस्टाग्राम पर प्रांजल को अपनी दबंगई और हथियारों का प्रदर्शन करने का गहरा शौक था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पिस्तौल, बंदूक, गले में कारतूस की माला और जेल परिसर के बाहर बनाए गए रील्स व वीडियो बरामद हुए हैं। वह खुद को हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का अध्यक्ष भी बताता था। इसी साल मार्च के महीने में हरियाणा के पानीपत में स्थित एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई गोलीबारी की घटना में भी प्रांजल का नाम प्रमुखता से सामने आया था।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

मुंबई फायरिंग में भूमिका और पुलिस की जांच

मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 से 6 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस जानलेवा हमले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे।

जांच एजेंसियों का मानना है कि प्रांजल को इस हमले की पूरी पूर्व जानकारी थी और उसने मुख्य हमलावरों को हथियार व रसद मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां प्रांजल से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं ताकि फायरिंग सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! सुरक्षा के लिए खास