Dhanush Political Entry: तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री करेंगे धनुष? भारी बारिश में भी उमड़ा फैंस का हुजूम

तमिल सुपरस्टार धनुष ने अपने फैन क्लब को एक कल्याणकारी संगठन में बदलते हुए चेन्नई में महिला विंग के साथ अहम बैठक की।

Dhanush Political Entry

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 25, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Dhanush Political Entry: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार धनुष को लेकर इन दिनों तमिलनाडु के राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। चेन्नई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अपने फैन क्लब की महिला विंग के सदस्यों से मिलने पहुंचे। चेन्नई में हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और फैंस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस मुलाकात के बाद से ही धनुष के राजनीति में आने की अटकलों को नया बल मिल गया है।

गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं

फैन क्लब का नया ढांचा और सामाजिक आंदोलन की तैयारी

Dhanush Political Entry
तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री करेंगे धनुष?

धनुष के राजनीति में प्रवेश की संभावनाओं को बल हाल ही में उनके प्रशंसक संगठन में किए गए बड़े संगठनात्मक बदलावों से मिला है। धनुष के प्रशंसक संगठन का नाम पहले ‘धनुष नरपनी मंद्रम’ था, जिसे अब औपचारिक रूप से बदलकर ‘धनुष नरपनी इयक्कम’ कर दिया गया है। कोयंबटूर में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशंसकों को केवल एक सिनेमाई क्लब तक सीमित न रखकर एक व्यवस्थित समाजसेवा और कल्याणकारी आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।

संगठन ने एक नया आधिकारिक लोगो भी लॉन्च किया है। इस लोगो में धनुष हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं, जिनके पृष्ठभूमि में एक लाल सितारा है और पूरी तस्वीर को लाल व सफेद रंग के वृत्ताकार घेरे में समेटा गया है। इस तरह के जमीनी बदलाव तमिलनाडु की राजनीति में पहले भी देखे गए हैं, जहां कई बड़े अभिनेताओं ने राजनीति में उतरने से पहले अपने फैन क्लबों को इसी तरह सामाजिक और राजनीतिक मंचों में बदला था।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी फैंस का हौसला

Dhanush Political Entry
तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री करेंगे धनुष?

चेन्नई में भारी बारिश के बावजूद एक निजी कॉलेज में आयोजित इस बैठक को लेकर महिला प्रशंसकों का उत्साह चरम पर था। विल्लीवाक्कम से आईं सोफिया ने बताया कि बारिश के बीच आने की मुख्य वजह धनुष को करीब से देखना था। उन्हें उम्मीद थी कि धनुष बैठक में कुछ बेहद खास और उपयोगी बातें करेंगे। पेरम्बूर से पहुंचीं हन्ना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने धनुष की अनगिनत फिल्में देखी हैं, लेकिन पहली बार उन्हें आमने-सामने देखने का मौका मिल रहा है। त्रिप्लिकेन की भानुप्रिया ने साझा किया कि वह बचपन से ही धनुष की फैन रही हैं और इस मुलाकात का उन्हें सालों से इंतजार था।

क्या भविष्य में दिखेगा राजनीतिक आगाज़?

Dhanush Political Entry
तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री करेंगे धनुष?

हालांकि धनुष या उनकी टीम की तरफ से राजनीति में आने, चुनाव लड़ने या नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल संगठन का पूरा ध्यान सामाजिक कार्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों पर ही केंद्रित बताया जा रहा है। लेकिन, जिस तरह से फैन क्लब को एक व्यापक आंदोलन का रूप दिया जा रहा है और महिला विंग को सक्रिय किया जा रहा है, उससे तमिलनाडु की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें धनुष के हर अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! सुरक्षा के लिए खास