फाजिल्का में कार टकराने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

अबोहर. अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज से उतरते समय एक कार रोटरी चौक पर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे हुआ। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मृतकों में दो सगे भाई वह एक उनका दोस्त गांव बलुवाना के निवासी हैं। जबकि दो लोग जो घायल हुए हैं वह भी बल्लूआना के निवासी ही है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। जैसे ही

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अबोहर.

अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज से उतरते समय एक कार रोटरी चौक पर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे हुआ। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

मृतकों में दो सगे भाई वह एक उनका दोस्त गांव बलुवाना के निवासी हैं। जबकि दो लोग जो घायल हुए हैं वह भी बल्लूआना के निवासी ही है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। जैसे ही हादसे का पता चला परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा उधर पुलिस ने शवों को हॉस्टल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। यह युवक कीनू के बाग के ठेके लेते थे। वह रात को काम से वापस अपने गांव बालूआना जा रहे थे की हनुमानगढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज रोटरी चौक पर कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें कार से निकाल कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया वह पुलिस को सूचना दी।

 

Leave a Comment

2