20-20 हजार रूपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दतिया पुलिस ने जैन धर्म के प्रमुख आस्था केंद्र सोनागिर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी का खुलासा करते हुए लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री जब्‍त कर 20-20 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 4-5 अप्रैल की रात्रि में दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दतिया पुलिस ने जैन धर्म के प्रमुख आस्था केंद्र सोनागिर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी का खुलासा करते हुए लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री जब्‍त कर 20-20 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 4-5 अप्रैल की रात्रि में दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति एवं अन्य कीमती सामग्री चोरी हो गई थी। यह मंदिर जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल एवं आस्था का केंद्र है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित पतारसी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना की लगातार समीक्षा की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 20-20 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई।

घटना का त्वरित खुलासा करने हेतु विशेष टीम गठित कर थाना स्तर, तकनीकी शाखा एवं साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से पुलिस ने इस संवेदनशील प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपूर्ण संपत्ति जब्‍त की।

गिरफ्तार आरोपियों में एक अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर शामिल है, जो लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। इसके अतिरिक्त दो स्थानीय सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

Leave a Comment

2