वाराणसी की दुकान में चोरी का मामला, महिला ने चुराए महंगे अंडरगारमेंट्स, CCTV फुटेज से होगी पहचान

वाराणसी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तीन महिलाएं एक कपड़े के शोरूम में गईं और वहां लेडीज अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह फुटेज अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता सोनी नाम की महिला का बयान सामने आया है, जो कि व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रास्ते में 2 महिलाएं मिली थीं, चोरी उन्होंने की है। मैं उनसे सामान वापस करवा दूंगी। वहीं, दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तीन महिलाएं एक कपड़े के शोरूम में गईं और वहां लेडीज अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह फुटेज अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता सोनी नाम की महिला का बयान सामने आया है, जो कि व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रास्ते में 2 महिलाएं मिली थीं, चोरी उन्होंने की है। मैं उनसे सामान वापस करवा दूंगी। वहीं, दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

10 हजार रुपये चोरी के आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, सुदीप सिंह के नाम के युवक ने आरोप लगाए हैं कि लाहुराबीर स्थित उनके कपड़े के शोरूम में मंगलवार की शाम अज्ञात महिलाएं पहुंची थीं। करीब 10 हजार रुपये चुरा ले गई हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया। पुलिस ने जब फुटेज को देखा तो पैसे के अलावा एक महिला लेडीज अंडरगारमेंट्स चुराते हुए नजर आ रही है।

वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा- कपड़े वापस करवा दूंगी
चेतगंज पुलिस ने दुकान मालिक से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच में जुट गई है। वहीं, वीडियो वायरल होते ही व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष सुनीता सोनी का बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मैं मंगलवार शाम को शॉपिंग करने के लिए दुकान में गई हुई थी। मेरे साथ जौनपुर से आई कुछ महिलाएं भी थीं। जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं कपड़े चुरा रही हैं। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। मैं उनसे सामान वापस करवा दूंगी

समाजसेविका ने घटना को शर्मनाक बताया

समाजसेविका चांदनी श्रीवास्तव ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता सोनी रसूखदार लोगों से संबंधों के कारण पहले भी बचती रही हैं, लेकिन इस बार साक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट हैं. उन्होंने मांग की है कि नामचीन हस्तियों के साथ फोटो खिंचवाने और बड़े पदों पर रहने वाली महिला पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

आरोपी पक्ष की सफाई

दूसरी ओर, सुनीता सोनी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह अपनी जौनपुर से आई महिला रिश्तेदारों के साथ दुकान गई थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके पीछे उन महिलाओं ने क्या रखा. उन्होंने दावा किया कि जानकारी मिलते ही वह दुकानदार से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं ताकि सामान का भुगतान किया जा सके. उन्होंने विरोध करने वाली महिलाओं को 'तथाकथित संगठन' का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.

फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और रसूखदार नाम सामने आने से यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Leave a Comment

2