दो दिवसीय सुरक्षित वाहन चालन कोर्स संपन्न

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पीटीआरआई में हुआ आयोजन भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मो. हम्मीद शाहिद अबसार के निर्देशन पर पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से निरीक्षक (चालक) से आरक्षक (चालक) स्तर के अधिकारी/ कर्मचारियों को सुरक्षित वाहन चालन कोर्स के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना, जिसमें पदयात्रियों तथा सायकिल, वाहन चालकों को प्राथमिकता दी गयी हो और

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पीटीआरआई में हुआ आयोजन

भोपाल
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मो. हम्मीद शाहिद अबसार के निर्देशन पर पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से निरीक्षक (चालक) से आरक्षक (चालक) स्तर के अधिकारी/ कर्मचारियों को सुरक्षित वाहन चालन कोर्स के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना, जिसमें पदयात्रियों तथा सायकिल, वाहन चालकों को प्राथमिकता दी गयी हो और भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के लक्ष्य को प्राप्त करना है । सड़क सुरक्षा को मूलभूत यातायात सेवा में अविभाज्य अंग के रूप में मान्यता देना है।

प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ पर उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई श्री टी.के. विद्यार्थी द्वारा 4-ई” के प्रमुख सूत्रों जैसे एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इनफोर्समेंट एवं एमरजेंसी केयर की तथा सड़क दुर्घटनाओं की भयावहता को प्रशिक्षणार्थियों के सम्मुख रखा। उनके द्वारा आरक्षक चालक को सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभाग की बैकबोन के रूप में उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। इस दौरान पीटीआरआई के सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन, श्री राजेश मिश्रा, श्री विक्रम रघुवंशी, उपुअ श्री हिमांशु कार्तिकेय तथा अन्य प्रशिक्षण टीम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस सत्र में सुरक्षित वाहन चालन को दृष्टिगत रखते हुए कोर्स के प्रथम दिन वाहन से सम्बन्धी जानकारियों में एडवांस टेक्नोलॉजी एण्ड सिस्टम ऑफ व्हीकल के सम्बन्ध में विशेषज्ञ व्याख्याता पुलिस आईटीआई श्री लोकेश कुमार राठौर द्वारा जानकारी प्रदाय की गयी। उप-निरीक्षक, सेवानिवृत्त श्री राशीद खान आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा भी वाहन चालन सुरक्षा एवं उससे सम्बन्धी सावधानियों की बारीकियां बताई और व्याख्यान के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किये गए प्रश्नों का तथ्यात्मक उत्तर देकर संतुष्ट किया गया।

प्रशिक्षण से सम्बन्धी मुख्य जानकारी विषयक व्ही.आई.पी. सिक्यूरिटी से सम्बन्धी संकेतकों के प्रयोगों एवं कारकेड के दौरान कर्तव्यों के वहन का व्याख्यान उपुअ. श्री हर्ष शर्मा द्वारा लिया गया। इसके बाद वाहन के दैनिक रखरखाव की जानकारी विशेषज्ञ श्री राजन बी. लक्ष्मण द्वारा दी गयी। कोर्स के समापन के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई श्री टी.के. विद्यार्थी द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित प्रमाण- पत्र प्रदाय किया गया।

 

Leave a Comment

2