खेल मंत्री ने दी जानकारी, हरियाणा में 44 स्टेडियम्स के लिए 114 करोड़ का निवेश तय

चंडीगढ़   खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। यह सच है कि सभी स्टेडियमों की हालत अभी आदर्श नहीं कही जा सकती लेकिन सरकार उन्हें बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। प्रदेश के 44 खेल मैदानों और स्टेडियमों के सुधार के लिए 114 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मंत्री गुरुवार शाम को लघु सचिवालय में आयोजित हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़ 

 खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। यह सच है कि सभी स्टेडियमों की हालत अभी आदर्श नहीं कही जा सकती लेकिन सरकार उन्हें बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

प्रदेश के 44 खेल मैदानों और स्टेडियमों के सुधार के लिए 114 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मंत्री गुरुवार शाम को लघु सचिवालय में आयोजित हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियमों और मैदानों के रखरखाव और उपयोगिता बढ़ाने के लिए सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बजट में खेलों के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे लूट और भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयान जनता को भ्रमित करने और सुर्खियों में बने रहने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

 

Leave a Comment

2