शिव ठाकरे का जलवा! ‘The 50’ जीतकर बड़े-बड़े सितारों को छोड़ा पीछे

मुंबई रियलिटी शो The 50 India के पहले सीजन के विजेता बन गए हैं शिव ठाकरे। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में कड़ी टक्कर देते हुए काका सिंगर, फैसल शेख, कृष्णा श्रॉफ और रजत दलाल जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया।फिनाले में टॉप 4 के बीच कई स्टेज के चैलेंज हुए, जिनमें शिव ठाकरे ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शो का आखिरी पड़ाव पूरी तरह से ‘टाइम बेस्ड’ टास्क रहा। जो सबसे फुर्तीला होगा, वही सिकंदर बनेगा। इस टास्क में शिव ठाकरे ने अपनी तेज रफ्तार और सूझबूझ दिखा कर बाकी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

रियलिटी शो The 50 India के पहले सीजन के विजेता बन गए हैं शिव ठाकरे। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में कड़ी टक्कर देते हुए काका सिंगर, फैसल शेख, कृष्णा श्रॉफ और रजत दलाल जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया।फिनाले में टॉप 4 के बीच कई स्टेज के चैलेंज हुए, जिनमें शिव ठाकरे ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

शो का आखिरी पड़ाव पूरी तरह से ‘टाइम बेस्ड’ टास्क रहा। जो सबसे फुर्तीला होगा, वही सिकंदर बनेगा। इस टास्क में शिव ठाकरे ने अपनी तेज रफ्तार और सूझबूझ दिखा कर बाकी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए सबसे कम समय में टास्क पूरा किया और ‘The 50’ की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

प्राइज मनी का ट्विस्ट
इस शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग है। 50 लाख रुपये की इनामी राशि विजेता को नहीं, बल्कि उनके एक लकी फैन को दी जाती है।शिव ठाकरे के फैंस में से चुने गए विजेता हैं सीताराम प्रह्लाद अघाव, जिन्हें इनाम की राशि मिली।

शिव ठाकरे का बैकग्राउंड
शिव ठाकरे इससे पहले Bigg Boss 16 में भी नजर आ चुके हैं, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहे थे। इस जीत के साथ उन्होंने अपना अधूरा सपना पूरा कर लिया। इसके अलावा रोडीज में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीत चुके हैं।

Leave a Comment

2