महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर PCB की योजना, भारत के मैचों के लिए UAE हो सकता है न्यूट्रल वेन्यू

नई दिल्ली पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के सभी मुकाबले अपने देश में आयोजित करना चाहता है, लेकिन भारतीय टीम के मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराए जाने की संभावना है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के मैचों के लिए तटस्थ वेन्यू पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है. आईसीसी के मुताबिक, 12 टीमों का यह टूर्नामेंट 7 सितंबर से 1 अक्टूबर 2028 तक खेला जाएगा. पाकिस्तान को मुख्य मेजबान बनाया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि भारत से जुड़े मुकाबलों को छोड़कर बाकी मैच, जिनमें नॉकआउट मुकाबले भी शामिल हैं, पाकिस्तान में

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के सभी मुकाबले अपने देश में आयोजित करना चाहता है, लेकिन भारतीय टीम के मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराए जाने की संभावना है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के मैचों के लिए तटस्थ वेन्यू पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है.

आईसीसी के मुताबिक, 12 टीमों का यह टूर्नामेंट 7 सितंबर से 1 अक्टूबर 2028 तक खेला जाएगा. पाकिस्तान को मुख्य मेजबान बनाया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि भारत से जुड़े मुकाबलों को छोड़कर बाकी मैच, जिनमें नॉकआउट मुकाबले भी शामिल हैं, पाकिस्तान में आयोजित हों.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत, जब भी इनमें से कोई देश आईसीसी या एशियाई टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, तो दूसरी टीम अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलती है. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी यही व्यवस्था लागू हुई थी. तब भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले UAE में खेले और दुबई में खिताब जीता, जबकि पाकिस्तान में 15 में से 10 मैच आयोजित हुए.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'पाकिस्तान चाहता है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी यही व्यवस्था अपनाई जाए. उन्होंने यूएई को व्यावहारिक विकल्प बताया, क्योंकि पाकिस्तान से दुबई की यात्रा आसान है और इससे लॉजिस्टिक्स का खर्च भी कम हो सकता है.

भारतीय महिला टीम के टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण तक पहुंचने की उम्मीद है. PCB अधिकारी के मुताबिक, अगर भारत फाइनल में जगह नहीं बना पाता है, तो खिताबी मुकाबला लाहौर में आयोजित किया जा सकता है. हालांकि, यह पाकिस्तान की योजना है, आईसीसी का आधिकारिक फैसला नहीं.

टूर्नामेंट की मेजबानी से पाकिस्तान को आयोजन शुल्क और अन्य खर्चों के लिए आईसीसी से फंड मिलेगा. पीसीबी को उम्मीद है कि इससे देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. इसी बीच 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाना है.

2