बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा, दुनियाभर में कमाए 10,515 करोड़ रुपये

फिल्म निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की हालिया रिलीज फिल्म 'द ओडिसी' को दर्शकों ने जमगकर प्यार दिया है। इतना कि यह फिल्म अब उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यहां जानें फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है। साथ ही पढ़ें कि इसने अब तक किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है? कितना रहा नोलन की फिल्मों का कलेक्शन? फिल्म ‘ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने रविवार को फिल्म के कलेक्शन से जुड़ी जानकारी साझा की। मेकर्स

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फिल्म निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की हालिया रिलीज फिल्म 'द ओडिसी' को दर्शकों ने जमगकर प्यार दिया है। इतना कि यह फिल्म अब उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यहां जानें फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है। साथ ही पढ़ें कि इसने अब तक किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?

कितना रहा नोलन की फिल्मों का कलेक्शन?
फिल्म ‘ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने रविवार को फिल्म के कलेक्शन से जुड़ी जानकारी साझा की। मेकर्स ने बताया कि 'द ओडिसी' ने नोलन की पिछली फिल्मों के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

  • दुनियाभर में 10,515.99 करोड़ रुपये कमाकर ‘द ओडिसी' नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
  • इससे पहले 2012 में रिलीज हुई फिल्म  'द डार्क नाइट राइज’ ने 10,335 करोड़ का कारोबार किया था।
  • वहीं नोलन की फिल्म 'द डार्क नाइट' जो 2008 में रिलीज हुई थी उसने एक महीने में 9,572.98 करोड़ रुपये का करोबार किया था।
  • 'द ओडिसी' से पहले वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनी बैटमैन सीरीज की फिल्में नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में थीं।

भारत में ‘द ओडिसी’ ने कितना कमाया?
रविवार तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 169.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रविवार के दिन 5.21 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हालांकि, यह अब भी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ से पीछे है।
'ब्रांड न्यू डे' का कुल कलेक्शन 415.46 करोड़ है। इसके साथ ही टॉम हॉलैंड की फिल्म पहले नंबर पर है। वहीं ‘द ओडिसी’ पर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे स्थान में हैं।

‘द ओडिसी’ फिल्म की कास्ट और कहानी
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’, होमर की ग्रीक कविता पर आधारित है। फिल्म की कहानी ग्रीक हीरो और इथाका के राजा ओडीसियस की है जो घर लौटने के लिए समुद्री तूफानों और राक्षसों से जूझता है। फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे अहम किरदार निभाते नजर आए।

2