‘धुरंधर 2’ पर चुनावी बैन का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जज के सामने वकील ने रखी दलील

मुंबई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar 2 पर विधानसभा चुनाव होने तक बैन करने की मांग की जा रही है। सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में एक महिला वकील ने मौखिक तौर पर अपील की है। हालांकि, अदालत ने वकील को याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। फिल्मकार आदित्य धार की Dhurandhar: The Revenge गुरुवार को रिलीज हुई है। लाइव लॉ के अनुसार, मंगलवार को वकील शीला ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने फिल्म पर बैन लगाने के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है। वकील ने मुख्य नयायाधीश एस ए धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar 2 पर विधानसभा चुनाव होने तक बैन करने की मांग की जा रही है। सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में एक महिला वकील ने मौखिक तौर पर अपील की है। हालांकि, अदालत ने वकील को याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। फिल्मकार आदित्य धार की Dhurandhar: The Revenge गुरुवार को रिलीज हुई है।

लाइव लॉ के अनुसार, मंगलवार को वकील शीला ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने फिल्म पर बैन लगाने के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है। वकील ने मुख्य नयायाधीश एस ए धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मांग की है। दक्षिण भारतीय राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इस पर जस्टिस धर्माधिकारी और जस्टिस मुरुगन ने वकील को उचित याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। वकील के आरोप हैं कि फिल्म में राजनीतिक रंग हैं।

थियेटर में रिकॉर्ड तोड़ रही धुरंधर 2
sacnilk के अनुसार, धुरंधर अब तक भारत में नेट 465.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक सोमवार को फिल्म ने 11.23 करोड़ रुपये कमाए। फिलहाल, फिल्म के देशभर में 8 हजार 972 शो चल रहे हैं। इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त समेत कई नेता अहम भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। 'धुरंधर' की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी घटनाओं पर गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।

 

Leave a Comment

2