आख़िरी गेंद तक चला रोमांच: हार्दिक पांड्या चमके, फिर भी मुंबई को 1 रन से हार

नई दिल्ली 7वें राउंड का खेल खत्म हो गया है। आज के दिन आकर्षण का केंद्र हार्दिक पांड्या रहे, जिनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर बड़ौदा जीता। वहीं मुंबई को पंजाब ने रोमांचक मैच में 1 रन से हराया। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 10 ओवर का कोटा भी पूरा किया जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए। 7वें और फाइनल राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल का भी शेड्यूल साफ हो गया है। दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, यूपी, विदर्भ, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नॉकआउट में पहुंचे हैं।   बड़ोदा जीता, हार्दिक पांड्या

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
7वें राउंड का खेल खत्म हो गया है। आज के दिन आकर्षण का केंद्र हार्दिक पांड्या रहे, जिनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर बड़ौदा जीता। वहीं मुंबई को पंजाब ने रोमांचक मैच में 1 रन से हराया। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 10 ओवर का कोटा भी पूरा किया जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए। 7वें और फाइनल राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल का भी शेड्यूल साफ हो गया है। दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, यूपी, विदर्भ, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नॉकआउट में पहुंचे हैं।
 
बड़ोदा जीता, हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग में दिखाया दम
हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए, और उन्होंने अपने 10 ओवर पूरे किए। बड़ौदा ने 149 रनों से शानदार जीत हासिल की।

यूपी 5 विकेट से जीता
रिंकू सिंह ने बंगाल के खिलाफ चेज में यूपी को आसान जीत दिलाई। यूपी ने पांच विकेट से जीत हासिल की।

झारखंड की उम्मीदों पर त्रिपुरा ने फेरा पानी
त्रिपुरा ने 197 रनों से बड़ी जीत हासिल की और इसके साथ ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की झारखंड की उम्मीदें खत्म हो गईं।

आंध्र ने सर्विसेज को हराया
आंध्र ने सर्विसेज़ को पांच विकेट से हराया। के. महीप कुमार ने नाबाद फिफ्टी बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
 
मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हराया
मध्य प्रदेश ने कर्नाटक के खिलाफ सात विकेट से जल्दी जीत हासिल करके क्वालिफिकेशन की अपनी संभावनाओं को मज़बूत किया।

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक
ध्रुव जुरेल ने शतक बनाया। बंगाल के खिलाफ 270 रनों की चेज में यूपी कंट्रोल में है। 31 ओवर में यूपी का स्कोर 197/2 है।

Leave a Comment

2