हरियाणा के हिसार में सेक्टर-33 की सालों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, सड़क निर्माण के लिए शुरू हुई लेवलिंग

 हिसार सेक्टर-33 को सीधा हिसार-सिरसा मार्ग से जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सेक्टरवासियों और आरडब्ल्यूए के निरंतर प्रयासों के बाद अधर में लटकी इस परियोजना पर निर्माण काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सड़क निर्माण के लिए हांसी की एजेंसी ने मौके पर पहुंचकर डी-मार्किंग और लेवलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस मार्ग के बनने से सेक्टर-33 के निवासियों को शहरी क्षेत्र के भीतर से होकर गुजरने की मजबूरी से राहत मिलेगी। वे बाइपास के रास्ते सीधे सेक्टर में प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही, सेक्टर की हिसार-सिरसा

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 हिसार
सेक्टर-33 को सीधा हिसार-सिरसा मार्ग से जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सेक्टरवासियों और आरडब्ल्यूए के निरंतर प्रयासों के बाद अधर में लटकी इस परियोजना पर निर्माण काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

सड़क निर्माण के लिए हांसी की एजेंसी ने मौके पर पहुंचकर डी-मार्किंग और लेवलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस मार्ग के बनने से सेक्टर-33 के निवासियों को शहरी क्षेत्र के भीतर से होकर गुजरने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

वे बाइपास के रास्ते सीधे सेक्टर में प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही, सेक्टर की हिसार-सिरसा मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

आरडब्ल्यूए के प्रयास लाए रंग
सेक्टर-33 में वर्ष 2016 के आसपास विकास कार्यों ने गति पकड़ी थी। लोगों ने अपने आशियाने बनाने शुरू किए तो सेक्टर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क की आवश्यकता भी महसूस होने लगी। इस मांग को लेकर आरडब्ल्यूए लगातार प्रयास करती रही।

आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मवीर पानू ने कुछ माह पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था। इसके अतिरिक्त राज्य मंत्री से दो बार मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी गई। लंबे समय से लंबित इस परियोजना पर अब काम शुरू होने से सेक्टरवासियों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। सड़क का निर्माण हो जाने से आवागमन में सुविधा होगी।

डिवाइडर भी विकसित होंगे
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण का जिम्मा हांसी की एक एजेंसी को सौंपा गया है। जमीन उपलब्ध न होने के कारण यह परियोजना लंबे समय से अटकी हुई थी। अब करीब 550 मीटर लंबे शेष मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग 45 मीटर चौड़ाई वाले इस मार्ग पर सड़क के साथ डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट भी विकसित किए जाएंगे। परियोजना पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    हमारी टीम सेक्टर-33 के रास्ते के निर्माण के संबंध में मौके का निरीक्षण करने गई थी। इस दौरान सड़क की डी-मार्किंग की गई और लेवलिंग से संबंधित कार्य भी किया गया है। – सुनील, प्रोजेक्ट मैनेजर, निर्माण एजेंसी

    एजेंसी की टीम सेक्टर में आई थी। उसने सड़क की डी-मार्किंग की है और लेवलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से सेक्टरवासियों को बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा और मुख्य मार्ग तक पहुंचना आसान हो जाएगा। सीएम से मांग तो उसके बाद प्रशासन तेजी से हरकत में आया और अब कार्य शुरू हो रहा है। – धर्मवीर पानू, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-33, हिसार

 

2