मई 2026 में बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, मिथुन सहित 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष के नजरिए से मई का महीना बेहद खास माना जा रहा है. यह महीना कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. दरअसल, मई महीने के अंत में बनने वाला लक्ष्मी-नारायण राजयोग कई लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा. ज्योतिष के अनुसार, जब धन, सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र और बुद्धि, व्यापार व संवाद के कारक ग्रह बुध एक ही राशि में आ जाते हैं, तो लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध भी इसी राशि में आ

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ज्योतिष के नजरिए से मई का महीना बेहद खास माना जा रहा है. यह महीना कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. दरअसल, मई महीने के अंत में बनने वाला लक्ष्मी-नारायण राजयोग कई लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा. ज्योतिष के अनुसार, जब धन, सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र और बुद्धि, व्यापार व संवाद के कारक ग्रह बुध एक ही राशि में आ जाते हैं, तो लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध भी इसी राशि में आ जाएंगे. इन दोनों ग्रहों की युति से यह शक्तिशाली राजयोग बनेगा, जिसका असर कुछ राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है. रुके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं. नौकरी और बिजनेस दोनों में नए अवसर मिलने के संकेत हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. पढ़ाई कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और मानसिक तनाव में भी कमी आएगी.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मेहनत का सही परिणाम मिलने का समय है. करियर में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. समाज या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बड़ा फायदा मिल सकता है और आपके काम की सराहना बढ़ेगी.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और निवेश से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी या बिजनेस से जुड़े फैसले फायदेमंद हो सकते हैं. यात्रा के योग भी बन रहे हैं और पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा रह सकता है. व्यापार में लाभ और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. पार्टनरशिप में सफलता मिल सकती है. रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा.

क्यों खास है लक्ष्मी-नारायण राजयोग?
ज्योतिष में लक्ष्मी-नारायण राजयोग को बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसमें धन और बुद्धि दोनों का संतुलन बनता है. इससे व्यक्ति को सही फैसले लेने में मदद मिलती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनते हैं. जीवन में स्थिरता, सफलता और नए अवसर बढ़ते हैं.

Leave a Comment

2