The Kerala Story 2: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2 – Goes Beyond) 27 फरवरी को बॉक्स ऑफिस में दस्तक देने को तैयार हो गई है। विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म पहले ही टीजर और ट्रेलर के रिलीज होते ही सुर्खियों में आ चुकी है। आलोचना के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है।
फिल्म के बारे में जानिए
आपको बता दें कि, ‘द केरल स्टोरी 2’ 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है। इसे डायरेक्ट किया है कामाख्या नारायण सिंह ने और प्रोड्यूस किया है विपुल शाह ने। पहला पार्ट विवादों के बावजूद ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। वहीं, सीक्वल में भी यही ध्यान रखा गया है कि कहानी दर्शकों को जोड़ते हुए सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाले।
Salim Khan Health Update: सलीम खान का ब्रेन हैमरेज, लीलावती अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
पहले दिन का कलेक्शन प्रीडिक्शन
बताते चलें कि, फिल्म के पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये तक की कमाई करने की उम्मीद है। ट्रेलर और टीजर के जरिए बने बज़ को देखते हुए पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म 5 करोड़ से कमाई शुरू करेगी। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो ‘द केरल स्टोरी 2’ 2026 में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन सकती है।
2026 की तीसरी बड़ी ओपनर बनने की संभावना

इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के पास है, जिसने पहले दिन 32.10 करोड़ की कमाई की थी। दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियों’ (7.75 करोड़) और तीसरे नंबर पर है प्रभास की ‘The Raja Saab’ (5.20 करोड़)। यदि ‘द केरल स्टोरी 2’ 5-7 करोड़ की कमाई करती है, तो यह ‘The Raja Saab’ को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर आ जाएगी।
क्यों मिल सकती है इतनी बड़ी ओपनिंग
सीक्वल होने का फायदा
पहले पार्ट ने 2023 में रिलीज़ होते ही 8 करोड़ की ओपनिंग और 242.20 करोड़ की कुल कमाई की थी। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 300 करोड़ से अधिक कमा चुकी थी। सीक्वल का नाम और पहले पार्ट की सफलता दर्शकों को आकर्षित करने में मदद करेगी।
कंट्रोवर्सी का असर
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है। कुछ लोगों ने इसे प्रोपगेंडा बताया है। हाल ही में अभिनेत्री सादिया खातिब ने भी आलोचना की थी। रिलीज़ के बाद यह कंट्रोवर्सी फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जैसा पहले पार्ट में देखा गया था।
सोलो रिलीज का फायदा
27 फरवरी को थियेटर में कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। इसका पूरा फायदा ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगा। वर्तमान में शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और तापसी पन्नू की ‘अस्सी और दो दिवाने’ जैसी फिल्में भी थिएटर्स में हैं, लेकिन उनकी रिलीज़ एक हफ्ते बाद होने से इस फिल्म को ज्यादा दर्शक मिल सकते हैं।









