कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम को थिएटर्स में लगातार अच्छी ऑडियंस मिल रही है. पिछले गुरुवार को रिलीज हुई कृष्णावतारम को थिएटर्स में बहुत ज्यादा शोज नहीं मिले थे. पर अपने हिस्से आए लिमिटेड शोज में इस फिल्म ने जनता को इंप्रेस करना शुरू कर दिया. शुक्रवार से रविवार तक कृष्णावतारम की कमाई बढ़ती ही रही, जिसके दम पर पहले वीकेंड में फिल्म ने एक दमदार टोटल खड़ा किया. मंडे टेस्ट में दमदार परफॉरमेंस देने वाली इस फिल्म के लिए मंगलवार एक बड़ा जंप लेकर आया. कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर दमदार होल्ड के साथ आगे बढ़ती नजर

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम को थिएटर्स में लगातार अच्छी ऑडियंस मिल रही है. पिछले गुरुवार को रिलीज हुई कृष्णावतारम को थिएटर्स में बहुत ज्यादा शोज नहीं मिले थे. पर अपने हिस्से आए लिमिटेड शोज में इस फिल्म ने जनता को इंप्रेस करना शुरू कर दिया. शुक्रवार से रविवार तक कृष्णावतारम की कमाई बढ़ती ही रही, जिसके दम पर पहले वीकेंड में फिल्म ने एक दमदार टोटल खड़ा किया. मंडे टेस्ट में दमदार परफॉरमेंस देने वाली इस फिल्म के लिए मंगलवार एक बड़ा जंप लेकर आया. कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर दमदार होल्ड के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है.

कृष्णावतारम छठे दिन भी दमदार
लिमिटेड शोज के साथ रिलीज हुई कृष्णावतारम ने पहले वीकेंड में 7 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन किया था. पहले दिन से ही तारीफ़ें बटोर रही कृष्णावतारम को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने मंडे को भी दमदार बनाए रखा. सोमवार का कलेक्शन 1.35 करोड़ था, जो शुक्रवार के कलेक्शन 1.15 करोड़ से ज्यादा था.

कृष्णावतारम ने छठे दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर अच्छा जंप लिया. मंगलवार को थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे का खास ऑफर टिकट्स के दाम घटा देता है. कृष्णावतारम को इसी का फायदा हुआ और छठे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी अच्छी रही. इसलिए सस्ते टिकट के बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि मंगलवार को कृष्णावतारम ने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में 35% से ज्यादा जंप इस बात का सबूत है कि जनता कृष्णावतारम में दिलचस्पी तो ले रही है.

थिएटर्स ने बढ़ाए कृष्णावतारम के शोज
इससे भी दिलचस्प बात ये है कि बड़ी फिल्मों की कमी से जूझ रहे थिएटर्स कृष्णावतारम पर भरोसा जता रहे हैं. पहले दिन करीब 500 शोज के साथ रिलीज हुई ये फिल्म वीकेंड में 2000 से कम शोज पर चली. जबकि बीते दो दिनों में इसके शोज की गिनती 2200 से थोड़ी ज्यादा हो चुकी है.

शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2 रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की चर्चा तो बहुत खास नहीं है, लेकिन चर्चित बॉलीवुड रिलीज होने की वजह से थिएटर्स में इसे ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी. दूसरी तरफ कृष्णावतारम पहले हफ्ते में तारीफ खूब कमा चुकी है और पिछले 4 दिनों से इसकी कमाई शुक्रवार से ज्यादा ही बनी हुई है. अगर थिएटर्स में कृष्णावतारम के हिस्से ठीकठाक शोज बने रहे, तो दूसरे हफ्ते में ये फिल्म बड़े जंप के साथ सरप्राइज करती नजर आ सकती है. अब देखना है कि नए चेहरों और प्रोडक्शन हाउस के साथ भी जनता को इंप्रेस कर रही कृष्णावतारम आगे क्या कमाल करती है.

Leave a Comment

2