एमवाय अस्पताल के पास 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन सक्रिय

इंदौर  इंदौर में आज सुबह जिला प्रशासन ने एमवाय अस्पताल परिसर के पीछे स्थित मस्जिद के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम और प्रशासनिक अमले ने नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।  20 हजार वर्गफीट जमीन पर था कब्जा रेसीडेंसी क्षेत्र के अंतर्गत अनसर्वेड एरिया की सरकारी जमीन पर बरसों से अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन के अनुसार करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इंदौर 

इंदौर में आज सुबह जिला प्रशासन ने एमवाय अस्पताल परिसर के पीछे स्थित मस्जिद के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम और प्रशासनिक अमले ने नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। 

20 हजार वर्गफीट जमीन पर था कब्जा
रेसीडेंसी क्षेत्र के अंतर्गत अनसर्वेड एरिया की सरकारी जमीन पर बरसों से अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन के अनुसार करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मौके पर सुबह सात बजे से ही जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस का भारी अमला तैनात रहा। मस्जिद और मुसाफिरखाने को छोड़कर आसपास बने अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के आदेश दे दिए थे।

सर्वे में सामने आया था मामला
कुछ समय पहले रेसीडेंसी एरिया का सर्वे कराया गया था, जिसमें रतलाम कोठी और आसपास के क्षेत्र भी शामिल थे। सर्वे के दौरान एमवाय अस्पताल के पीछे सीआरपी लाइन के ब्लॉक क्रमांक 6 और 11 में अतिक्रमण पाए जाने के बाद कलेक्टर ने बेदखली के आदेश जारी किए थे।

विरोध के बाद आंशिक मोहलत
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। अधिकारियों ने बचे हुए हिस्से को हटाने के लिए सीमित समय की मोहलत दी है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

2