‘धुरंधर 2’ की मुरीद हुईं देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा ने आदित्य धर और रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, पोस्ट वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे शानदार और अलग अनुभव बताया. रणवीर सिंह समेत पूरी स्टार कास्ट को सराहा. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Priyanka Chopra On Dhurandhar 2  फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है और अब इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है. बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ ने हाल ही में यह फिल्म देखी और इसके बाद सोशल मीडिया पर डायरेक्टर आदित्य धर की खुलकर तारीफ की. प्रियंका

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

प्रियंका चोपड़ा ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे शानदार और अलग अनुभव बताया. रणवीर सिंह समेत पूरी स्टार कास्ट को सराहा. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Priyanka Chopra On Dhurandhar 2
 फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है और अब इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है. बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ ने हाल ही में यह फिल्म देखी और इसके बाद सोशल मीडिया पर डायरेक्टर आदित्य धर की खुलकर तारीफ की. प्रियंका चोपड़ा का यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि वह कम ही फिल्मों पर इस तरह खुलकर अपनी राय देती हैं.

प्रियंका ने कही दिल की बात
फिल्म देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आदित्य धर का काम देखकर ऐसा लगता है कि वह एक खास मिशन पर हैं और उनका पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रहता है. उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव बताया, जो दर्शकों को नई सोच देता है कि फिल्में किस तरह बनाई जा सकती हैं.

प्रियंका ने फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवान, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं.

क्यों खास है ‘धुरंधर 2’?
यह फिल्म अपनी दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग के कारण दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म का अनोखा ट्रीटमेंट और थ्रिलिंग अंदाज इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.

Leave a Comment

2