अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल के कृषि विभाग ने लगाए स्टॉल, आधुनिक तकनीक, नवाचारों के बारे में दी जानकारी

भोपाल. भोपाल स्‍थ‍ित गुलाब उद्यान में अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी एवं गुलाब महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा स्थापित कृषि कंसल्टेंसी टीम के स्टॉल ने नवाचार, तकनीक और जनसेवा का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा विकसित विभिन्न कृषि उत्पादों के स्‍टाल लगाकर किसानों, विद्यार्थियों सहित महोत्‍सव में आए लोगों को आधुनिक, वैज्ञानिक तथा व्यवहारिक कृषि तकनीकों से परिचित कराया गया। इसमें सिंदूर, शहद सरसों (हनी मस्टर्ड), जीवामृत, बीजामृत, रीसायकल कागज़ से बने बुकमार्क, जैविक लड्डू, शुभकामना

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल.
भोपाल स्‍थ‍ित गुलाब उद्यान में अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी एवं गुलाब महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा स्थापित कृषि कंसल्टेंसी टीम के स्टॉल ने नवाचार, तकनीक और जनसेवा का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया।

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा विकसित विभिन्न कृषि उत्पादों के स्‍टाल लगाकर किसानों, विद्यार्थियों सहित महोत्‍सव में आए लोगों को आधुनिक, वैज्ञानिक तथा व्यवहारिक कृषि तकनीकों से परिचित कराया गया। इसमें सिंदूर, शहद सरसों (हनी मस्टर्ड), जीवामृत, बीजामृत, रीसायकल कागज़ से बने बुकमार्क, जैविक लड्डू, शुभकामना पत्र तथा बी.एस-सी. कृषि के विद्यार्थियों द्वारा तैयार मोबाइल एप्लिकेशन शामिल है।

आकर्षण का केंद्र रहा AI आधारित मोबाइल एप्लिकेशन “फसल केयर”

प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा विकसित AI आधारित मोबाइल एप्लिकेशन “फसल केयर” आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह ऐप किसानों को फसल की पत्ती का फोटो लेकर रोग की पहचान करने तथा सटीक कृषि परामर्श प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। ऐप विशेष रूप से मध्यप्रदेश की प्रमुख फसलों पर केंद्रित है। साथ ही समय पर एवं सही कृषि प्रबंधन के माध्यम से फसल क्षति को न्यूनतम करने की दिशा में एक प्रभावी डिजिटल समाधान प्रस्तुत करता है। ऐप की महोत्‍सव में आए व‍िशेषज्ञों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा प्रसंशा की गई। साथ ही उत्साहजनक फीडबैक भी प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, कृषि विभाग ने कट फ्लावर (Cut Flower) श्रेणी में अन्तर्राष्ट्रीय गुलाब महोत्सव प्रतियोगिता में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे संस्थान की उद्यानिकी एवं पुष्प उत्पादन में दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ।

यह सहभागिता शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार के त्रिसूत्री मॉडल का सजीव उदाहरण बनी, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि IEHE, भोपाल का कृषि विभाग तकनीक-संचालित, किसानोन्मुख एवं भविष्य-उन्मुख कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

आयोजन में संस्थान की सक्रिय भागीदारी ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को जनसरोकारों से जोड़ा, बल्कि डिजिटल कृषि एवं स्मार्ट फार्मिंग की दिशा में एक मजबूत संदेश भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार भारद्वाज, विभागाध्यक्ष, डॉ. स्मिता राजन, डॉ. शुभम मिश्रा तथा डॉ. प्रियंका गुर्जर, संकाय सदस्यों तथा अनिकेत तिवारी, टीम लीड-साहिल रघुवंशी एवं टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन विंग कंसल्टेंसी टीम का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Comment

2