The 50 Reality Show Twist: महज 3 दिन में विवादों में घिरा ‘द 50’, सपना चौधरी-अदनान शेख आमने-सामने

जियोहॉटस्टार का नया रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। पहले गुस्सा, फिर फिजिकल फाइट और अब सपना चौधरी व अदनान शेख की तीखी झड़प ने शो को सुर्खियों में ला दिया है। तीसरे दिन के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया।

महज 3 दिन में विवादों में घिरा ‘द 50’

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 3, 2026

The 50 Reality Show Twist: जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा नया रियलिटी शो ‘द 50’ शुरुआत के साथ ही लगातार विवादों में घिरता नजर आ रहा है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन हर दिन कोई न कोई ऐसा घटनाक्रम सामने आ रहा है, जो दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रहा है। पहले दिन गुस्से और बहस, दूसरे दिन फिजिकल फाइट और अब तीसरे दिन एक आपत्तिजनक बयान ने शो को नई सुर्खियों में ला खड़ा किया है।

अरिजीत सिंह के सुरों से सजा ‘इश्क का फीवर’, ‘ओ रोमियो’ का नया गाना रिलीज

तीसरे दिन का प्रोमो बना विवाद की वजह

शो के तीसरे दिन का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस प्रोमो में अदनान शेख और सपना चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई गई है। बातचीत की शुरुआत सपना चौधरी के एक सवाल से होती है, जिसमें वह अदनान से कहती नजर आती हैं कि क्या उनमें बाहर जाकर मेहनत करने की हिम्मत नहीं है। इस सवाल के जवाब में अदनान शेख का लहजा और शब्द दर्शकों को नागवार गुजरे।

Dhurandhar 2 Teaser: धमाकेदार एक्शन सीन्स के साथ टीजर आउट, जानें रिलीज डेट

अदनान शेख का बयान

अदनान शेख का बयान
अदनान शेख का बयान

प्रोमो में अदनान शेख सपना चौधरी से कहते हैं, “चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह।” यह टिप्पणी सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स को काफी आपत्तिजनक लगी। कई लोगों ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया और अदनान पर जमकर निशाना साधा।

सपना चौधरी का पलटवार, बहस ने लिया उग्र रूप

अदनान की इस टिप्पणी से सपना चौधरी बुरी तरह नाराज़ हो जाती हैं। वह पलटकर कहती हैं कि पहले गलत हरकतें करता है और फिर यहां आकर मर्दानगी दिखा रहा है। इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो जाती है। प्रोमो में दोनों की आवाज़ें ऊंची होती दिखती हैं और माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आता है। दर्शकों को यह टकराव बेहद आक्रामक और असहज लगा।

सोशल मीडिया पर अदनान शेख की आलोचना

जैसे ही यह प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अदनान शेख को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। खासतौर पर उनके शब्दों को लेकर लोग गुस्से में दिखे।
एक यूजर ने लिखा, “औरत कैसे जिए, ये कोई और तय नहीं कर सकता।” वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि ऐसे बयान देने वालों को रियलिटी शोज में मंच क्यों दिया जाता है।

Mardaani 3 BO Day 4: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का चौथा दिन, बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही परफॉर्मेंस

अब तक ‘द 50’ शो के बड़े विवाद

अब तक ‘द 50’ शो के बड़े विवाद
अब तक ‘द 50’ शो के बड़े विवाद

अब तक शो में लगातार विवाद सामने आए हैं:

  • पहला दिन: करण पटेल का गुस्से में फूट पड़ना
  • दूसरा दिन: रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हाथापाई
  • तीसरा दिन: अदनान शेख का विवादित बयान और सपना चौधरी से टकराव

इन घटनाओं ने शो को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

सोशल मीडिया फॉलोइंग भी बनी चर्चा का विषय

सपना चौधरी पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 6.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं अदनान शेख की सोशल मीडिया मौजूदगी और भी बड़ी है, उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 11.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि दोनों के बीच हुआ विवाद तेजी से वायरल हो गया।

रणवीर सिंह ने फिर खेला 12:12 वाला दांव—क्या 16 घंटे बाद आ रहा है ‘धुरंधर 2’ का टीज़र?