Telangana CM: US दौरा रद्द होने पर भड़के रेवंत रेड्डी, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे को केंद्र सरकार द्वारा अनुमति न मिलने के कारण रद्द करना पड़ा।

Telangana CM

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 21, 2026

Telangana CM: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके चलते उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी। वर्तमान में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी लंदन में हैं और अब वे वहां से सीधे हैदराबाद वापस लौटेंगे।

Punjab News: सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद, अमृतसर में जनजीवन और परिवहन पर असर

विदेश मंत्रालय की अनुमति न मिलने पर हुआ रद्द

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीएमओ ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में जा रहे आधिकारिक ‘तेलंगाना राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल को विदेश मंत्रालय की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिल सका। इसके चलते उन्हें अमेरिका का अपना पूरा दौरा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि रेड्डी ने पहले लंदन और उसके बाद अमेरिका के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की थी।

यूके और यूएस दौरे का था पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 अगस्त को लंदन पहुंचे थे। अपने यूके दौरे के दौरान उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावात्निक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और लंदन बिजनेस School के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। इसके अलावा, उन्हें एमिरेट्स स्टेडियम में ईपीएल (EPL) फुटबॉल से जुड़े एक इवेंट में भी शामिल होना था।

यूके के बाद उनका 24 अगस्त से अमेरिका का दौरा शुरू होना था, जिसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के दौरे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी की टीम के साथ बैठक और 26 अगस्त को न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के यूएस चैप्टर के कार्यक्रम में उनकी सहभागिता तय थी।

राज्य अधिकारियों को नए निर्देश जारी

हालांकि मुख्यमंत्री अब अमेरिका नहीं जा रहे हैं, लेकिन उनके लंदन से ही सीधे 23 अगस्त तक हैदराबाद लौटने की संभावना है। इस बीच, तेलंगाना सरकार ने अपने अधिकारियों को पहले से निर्धारित कार्यक्रमों और बैठकों को आगामी रूपरेखा के तहत आगे शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए हैं। गौरलतब है कि लंदन जाने से ठीक पहले, रेवंत रेड्डी 19 अगस्त को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे।

चीनी के दाम में तगड़ा उछाल, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई; स्टॉक निगरानी की मांग