Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का मौका, इतने पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने Teacher Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कंप्यूटर साइंस PGT शिक्षक के 1672 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करके सरकारी शिक्षक बनने का मौका प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी शिक्षक बनने का मौका

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

Teacher Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1672 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने छात्रों से की बातचीत, Pariksha Pe Charcha 2026 में साझा किए अनुभव

किस कैडर में कितनी वैकेंसी

आपको बता दें कि,यह भर्ती विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस विषय के लिए निकाली गई है। पदों का बंटवारा कैडर के अनुसार किया गया है। हरियाणा कैडर के लिए कुल 1594 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं मेवात कैडर के अंतर्गत 278 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह राज्य भर में बड़ी संख्या में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस या उससे संबंधित विषय में उच्च शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होना अनिवार्य है:

  • कंप्यूटर साइंस में एमएससी,
  • तीन वर्षीय एमसीए,
  • या कंप्यूटर साइंस / आईटी / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक।

इसके साथ ही उम्मीदवारों के न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति (SC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। अभ्यर्थी का HTET या STET पास होना भी जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत पढ़ी हो, या उच्च शिक्षा में हिंदी विषय लिया हो।

NEET UG 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, फॉर्म भरते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

आयु सीमा की जानकारी

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों जैसे SC, BC, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है।

  • सामान्य, EWS और OBC वर्ग के लिए शुल्क 1000 रुपये है।
  • SC, BC, PwD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
  • हरियाणा राज्य के PwD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

चयन प्रक्रिया कैसे होगी
चयन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

  1. स्क्रीनिंग टेस्ट – इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, कुल 100 अंक। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। पास होने के लिए कम से कम 25% अंक जरूरी हैं।
  2. सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट – यह परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसकी अवधि तीन घंटे होगी। इसमें कंप्यूटर साइंस और प्रोग्रामिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  3. इंटरव्यू – अंतिम चरण में साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसका वेटेज 12.5 प्रतिशत रहेगा।

सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

एमपी एपेक्स बैंक में 2076 रिक्त पद, क्लर्क से लेकर ऑफिसर तक बंपर भर्ती; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

सैलरी और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

UPSC Notification: ‘Examination’ भी गलत! UPSC नोटिफिकेशन की स्पेलिंग पर यूजर्स ने उठाए सवाल