Tatiri Song Controversy: रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने लेटेस्ट गाने ‘टटीरी’ को लेकर बढ़ रहे विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके गाने के लिरिक्स या विज़ुअल किसी भी तरह से हरियाणा के लोगों की भावनाओं को चोट पहुँचाने के लिए नहीं बनाए गए थे।
Boong Movie: “मैं रोई थी लेकिन…” फिल्ममेकर लक्ष्मीप्रिया देवी ने शेयर किया BAFTA जीत का अनुभव
हरियाणा के लिए गर्व और माफी
बादशाह ने इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वह खुद हरियाणा से हैं और उनका खान-पान, बोली, रहन-सहन और कल्चर हरियाणा की जड़ों से जुड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं हरियाणा से हूँ और मुझे अपनी पहचान पर गर्व है। मेरा कभी ऐसा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में अनुचित बातें करूँ।” उनका कहना था कि गाने के माध्यम से किसी समुदाय या व्यक्ति को चोट पहुँचाने का उद्देश्य कभी नहीं रहा। उन्होंने हरियाणा की संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयास किया है।
हिप-हॉप जॉनर और लिरिक्स का संदर्भ

आपको बता दें कि, बादशाह ने अपने म्यूजिक जॉनर के बारे में बताते हुए कहा कि हिप-हॉप लिरिक्स अक्सर प्रतियोगिता (Competition) पर आधारित होते हैं और इसमें कभी किसी महिला या बच्चे को टारगेट नहीं किया जाता। उन्होंने कहा, “यह शैली प्रतिस्पर्धा के लिए होती है, न कि किसी संवेदनशील वर्ग को चोट पहुँचाने के लिए। मैं हमेशा हरियाणा की पहचान और संस्कृति को आगे ले जाने की कोशिश करता हूँ।”
Rapper Badshah: बादशाह को हरियाणा महिला आयोग का समन, इस गाने ने खड़ा किया विवाद
कानूनी कार्रवाई और FIR
हालांकि बादशाह ने माफी मांगी, लेकिन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है और लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर पेश होने को कहा है, जबकि टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
संदेश और अपील
वीडियो के अंत में बादशाह ने जनता से अपील की कि वे उन्हें हरियाणा का बेटा समझें और उनकी माफी को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को चोट पहुँचाना नहीं था और वह पूरी ईमानदारी के साथ इसके लिए खेद जताते हैं।










