Tata Punch EV Rival: टाटा पंच EV की बढ़ेगी मुश्किलें, टक्कर देने आ रही है Kia Syros EV, जानें फीचर्स

किआ जल्द ही अपनी नई Syros EV को भारत में लॉन्च करने वाली है। यह मिड-बजट इलेक्ट्रिक SUV Tata Punch EV को चुनौती देगी। इसमें 370 किलोमीटर रेंज, फास्ट चार्जिंग और लेवल 2 ADAS फीचर्स मिल सकते हैं। यह EV बाजार में मिड बजट ग्राहकों के लिए विकल्प बढ़ाएगी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 26, 2026

Tata Punch EV Rival: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) अपनी इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में EV6 और EV9 जैसे प्रीमियम मॉडल्स के बाद, किआ अब बजट सेगमेंट में सेंध लगाने के लिए Syros EV पर काम कर रही है। यह 4-मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसे हाल ही में कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

YouTube का नया AI फीचर, आपकी पसंद के अनुसार बनाए प्लेलिस्ट

रेंज और चार्जिंग क्षमता

अगर Syros EV में 49 kWh बैटरी दी जाती है, तो इसकी रेंज लगभग 370 किलोमीटर तक हो सकती है। यह शहर और हाईवे दोनों जगहों के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।

  • इसमें फास्ट चार्जिंग सुविधा भी दी जाएगी।
  • गाड़ी को 10% से 80% तक करीब 30 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।

इस गाड़ी का मुकाबला सीधे Tata Punch EV से होगा। इसके अलावा, इसके बड़े मॉडल Tata Nexon EV और XUV3XO EV को भी चुनौती मिल सकती है। कीमत की बात करें तो इसे लगभग 10 लाख से 15 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह मिड-बजट ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है।

SUV Sales: Tata Nexon और Nexon EV ने तोड़ा बिक्री रिकॉर्ड, सेल्स रिपोर्ट जारी

डिजाइन और बाहरी लुक

डिजाइन और बाहरी लुक
डिजाइन और बाहरी लुक

Syros EV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही रखा जा सकता है, ताकि लागत कम रहे। हालांकि, इसे इलेक्ट्रिक पहचान देने के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे:

  • खास EV बैजिंग
  • अलग अलॉय व्हील
  • आगे और पीछे हल्के बदलाव
  • नए कलर विकल्प
  • चार्जिंग पोर्ट सामने बाईं तरफ

फ्रंट डिजाइन में नए हेडलैंप, LED DRL, खास ग्रिल, मजबूत व्हील आर्च, ड्यूल टोन मिरर और रूफ रेल्स दिए जा सकते हैं। पीछे की ओर सीधी टेललाइट और मजबूत बंपर दिया जाएगा।

OPPO K14x 5G आज से भारत में सेल पर, इतने डिस्काउंट पर उपलब्ध

अंदरूनी फीचर्स

  • 30 इंच की Trinity डिस्प्ले
  • 360 डिग्री कैमरा
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • डैशकैम

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जो ड्राइविंग को और अधिक सुरक्षित बनाएंगे।