Tariff: अमेरिका-भारत व्यापार संबंध मजबूत, पीएम मोदी ने ट्वीट किया रिएक्शन

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया, इसके ठीक पहले उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की।

Tariff

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Tariff: अमेरिका और भारत के बीच हाल ही में चल रही टैरिफ की खींचातानी अब समाप्त होती नजर आ रही है। सोमवार, 2 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ दर को 25% से घटाकर 18% करने की घोषणा की। इसके कुछ समय पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और बातचीत के तुरंत बाद ही भारत पर लागू टैरिफ घटाने का ऐलान किया गया।

ट्रंप की नई धमकी: कनाडा के साथ चीन का भी जिक्र, कार्नी निशाने पर

पीएम मोदी का रिएक्शन

Tariff
पीएम मोदी ने ट्वीट किया रिएक्शन

टैरिफ कटौती के ऐलान पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से आज बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों पर 18 प्रतिशत की कम टैरिफ दर लागू होगी। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद। जब दो विशाल अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ मिलता है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए अपार अवसर खुलते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। भारत उनके शांति प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। मैं उनके साथ मिलकर हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हूं।”

पीएम मोदी की इस पोस्ट से स्पष्ट होता है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में दोनों नेता गंभीर हैं। यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के उत्पादकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और भारतीय निर्यातकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप का रिएक्शन

Tariff
पीएम मोदी ने ट्वीट किया रिएक्शन

फोन पर बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा कि, “प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण तत्काल प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच व्यापार सौदा तय हो गया है। इसके तहत अमेरिका 25% से घटाकर 18% की पारस्परिक टैरिफ लगाएगा। भारत भी आगे बढ़ेगा और अमेरिका के खिलाफ अपनी टैरिफ व गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य कर देगा। प्रधानमंत्री ने ‘बाय अमेरिकन’ नीति को बहुत ऊंचे स्तर पर अपनाने का वादा किया है, साथ ही 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदने का। भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे दो लोग हैं जो काम करवाते हैं, जो ज्यादातर के बारे में नहीं कहा जा सकता।”

राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान से स्पष्ट है कि अमेरिका भी भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को सुधारने और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कदम से दोनों देशों के बीच पारस्परिक सहयोग और व्यापारिक लेन-देन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

दोनों देशों के बीच लाभ

इस टैरिफ कटौती से भारतीय उत्पादकों को अमेरिका में अपनी वस्तुएं सस्ते दाम पर बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे निर्यात में वृद्धि की संभावना है। वहीं, अमेरिका को भी भारत से ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और कृषि उत्पादों की बड़ी खरीद का अवसर मिलेगा। दोनों देशों के बीच यह कदम वैश्विक व्यापारिक सहयोग और आर्थिक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की यह पहल यह संदेश देती है कि भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंध अब और अधिक स्थिर और लाभकारी होंगे, जिससे दोनों देशों के नागरिक और उद्योग दोनों को फायदा पहुंचेगा।

गैमी सम्मान पर चीन की नाराज़गी, दलाई लामा को ‘आध्यात्मिक नेता’ बताते हुए किया आलोचना

2