‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाघा उर्फ तन्मय वेकारिया शूटिंग के दौरान हुए भावुक

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तन्मय वेकारिया बाघा का रोल प्ले करते हैं. बीते कुछ दिन उनके लिए अच्छे नहीं थे. क्योंकि हाल ही में एक्टर ने अपनी मां को खोया है. शूटिंग के वक्त उन्हें मां की याद आ गई. जिसकी वजह से वो सीन के बीच इमोशनल हो गए. तन्मय फूट-फूटकर रोने लगे. उन्हें यूं इमोशनल देख मेकर्स ने थोड़ी देर के लिए शूटिंग रोकी. तन्मय क्यों हुए इमोशनल? सूत्रों के मुताबिक, सेट पर बाघा को यूं रोते हुए देखकर पूरे कास्ट एंड क्रू की आंखें नम हो गई थीं. ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तन्मय वेकारिया बाघा का रोल प्ले करते हैं. बीते कुछ दिन उनके लिए अच्छे नहीं थे. क्योंकि हाल ही में एक्टर ने अपनी मां को खोया है. शूटिंग के वक्त उन्हें मां की याद आ गई. जिसकी वजह से वो सीन के बीच इमोशनल हो गए. तन्मय फूट-फूटकर रोने लगे. उन्हें यूं इमोशनल देख मेकर्स ने थोड़ी देर के लिए शूटिंग रोकी.

तन्मय क्यों हुए इमोशनल?
सूत्रों के मुताबिक, सेट पर बाघा को यूं रोते हुए देखकर पूरे कास्ट एंड क्रू की आंखें नम हो गई थीं. ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया कि तन्मय वेकारिया सीन के बीच इमोशनल हो गए थे. वो बाघा-बावरी लव स्टोरी से जुड़ा सीन कर रहे थे. इस लव ट्रैक को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. जैसे ही कैमरा रोल हुआ, तन्मय को अपनी मां की याद आ गई.

तन्मय की जिंदगी में उनकी मां सबसे बड़ी प्रेरणा थीं. वो बेटे को बाघा के रोल में बहुत पसंद करती थीं. सीन के दौरान जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके प्रति दर्शकों का प्यार देखने के लिए अब उनकी मां कभी मौजूद नहीं रहेंगी, ये सोचकर वो रोने लगे. तन्मय अपने इमोशंस को काबू नहीं कर पाए. उनकी हालत देखकर शूटिंग रोकी गई. सेट पर हंसता-खुशी का माहौल एकदम से गम में बदल गया था. प्रोड्यूसर असित मोदी, डायरेक्टर्स और क्रू मेंबर्स तुरंत बाघा के पास गए और उन्हें कंसोल करने लगे.

असित कुमार मोदी एक्टर के मुश्किल दिनों में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने तन्मय को कहा- मां का प्यार बेशकीमती होता है. भले ही वो फिजीकल फॉर्म में तुम्हारे साथ नहीं हैं. लेकिन वो जहां भी होंगी तुम पर उन्हें गर्व होगा. उनका आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा. तन्मय ने बताया कैसे उनकी मां उनके एपिसोड ऑनएयर होने का इंतजार करती थीं. बावरी और नट्टू काका ने भी तन्मय को संभाला. थोड़ी देर बाद माहौल लाइट हुआ. दोबारा से शूटिंग शुरू की गई.

2