तापसी पन्नू ने दर्शकों से ‘अस्सी’ देखने की अपील की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 6.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म को लेकर मिल रहे रिस्पॉन्स के बीच तापसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि 'अस्सी' देखने के बाद कई लोगों ने इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से लिया और फिल्म पर गंभीर लेख व समीक्षाएं लिखीं। तापसी ने कहा, "मैंने आप सभी के रिव्यू पढ़े

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 6.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

फिल्म को लेकर मिल रहे रिस्पॉन्स के बीच तापसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि 'अस्सी' देखने के बाद कई लोगों ने इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से लिया और फिल्म पर गंभीर लेख व समीक्षाएं लिखीं। तापसी ने कहा, "मैंने आप सभी के रिव्यू पढ़े और देखे हैं। अगर इतने लोग इस फिल्म के बारे में लिख रहे हैं, तो जरूर इसमें कुछ खास बात होगी। आप भी इसे देखें और समझें कि आखिर क्यों इस पर इतनी चर्चा हो रही है।"

उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि अगर फिल्म अच्छी लगे या किसी भी तरह का प्रभाव छोड़े, तो अपने विचार जरूर शेयर करें। तापसी ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म थोड़ी असहज कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक याद रहने वाली है। 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, जो महिला अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। फिल्म की कहानी समाज के संवेदनशील मुद्दों को उठाते हुए कई चौंकाने वाले पहलुओं को सामने लाती है।

 

Leave a Comment

2