Swara Lodha Wedding: टीवी जगत के लोकप्रिय अभिनेता और कवि शैलेश लोढ़ा के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनके बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी 6 जुलाई को राजस्थान की परंपराओं और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। इस खास मौके पर परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए। शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल से लेकर कई अन्य हस्तियां नजर आ रही हैं। वहीं बेटी की विदाई के दौरान शैलेश लोढ़ा भावुक होते दिखाई दिए।
The Odyssey Prediction: नोलन की ‘द ओडिसी’ पहले दिन मचा सकती है धमाल, रिकॉर्ड कमाई का अनुमान
बेटी की शादी में नजर आए विक्की कौशल
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी में अभिनेता विक्की कौशल भी शामिल हुए। वायरल हो रहे वीडियो में विक्की कौशल शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक करते हुए नजर आए। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। विक्की ने दुल्हन स्वरा के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और शादी समारोह में परिवार के साथ समय बिताया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
शादी समारोह में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां
स्वरा की शादी में मनोरंजन जगत और राजनीति से जुड़े कई नामी लोग पहुंचे। अभिनेता रजा मुराद, राकेश बेदी और सुदेश भोसले सहित कई कलाकार इस खास अवसर का हिस्सा बने। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और योग गुरु बाबा रामदेव भी शादी समारोह में मौजूद रहे। शादी का आयोजन बेहद शानदार तरीके से किया गया, जिसमें मेहमानों ने जमकर जश्न मनाया और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखीं स्वरा
स्वरा लोढ़ा ने अपनी शादी में सफेद रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने लाल रंग की ज्वेलरी कैरी की और बालों को खुला रखा था। दुल्हन के लिबास में स्वरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। शादी की तस्वीरों में उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
बेटी की विदाई पर भावुक हुए शैलेश लोढ़ा
शादी की खुशियों के बीच बेटी की विदाई का पल शैलेश लोढ़ा के लिए बेहद भावुक करने वाला रहा। सामने आए एक वीडियो में वह बेटी स्वरा को गले लगाकर विदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिता के रूप में शैलेश ने इस खास दिन को पूरी तरह महसूस किया और शादी के हर समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्री-वेडिंग फंक्शन में भी जमकर किया सेलिब्रेशन
स्वरा की शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। संगीत समारोह में शैलेश लोढ़ा ने अपनी पत्नी के साथ शानदार डांस किया। उन्होंने ‘जोरू का गुलाम’ गाने पर परफॉर्मेंस दी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा सूफी नाइट में उन्होंने अपनी गायकी का हुनर भी दिखाया। शैलेश लोढ़ा अभिनय के साथ-साथ कविता, संगीत और मंच प्रस्तुति के लिए भी जाने जाते हैं।
Satluj Movie Row: दिलजीत दोसांझ की फिल्म अचानक OTT से क्यों हुई गायब, कुणाल कामरा ने खोल दिया मोर्चा
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली खास पहचान
शैलेश लोढ़ा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली। इस शो में उन्होंने तारक मेहता का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। उन्होंने कई वर्षों तक इस शो में काम किया और उनका किरदार कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। बाद में निर्माताओं के साथ मतभेदों के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया। फिलहाल बेटी की शादी के खूबसूरत पलों और वायरल हो रहे वीडियो के कारण शैलेश लोढ़ा एक बार फिर चर्चा में हैं।










