Surat Fire Incident: शॉर्ट सर्किट या लापरवाही? सूरत में भीषण आग, 5 लोगों ने गंवाई जान

सूरत के लिंबायत इलाके में दो मंजिला घर में आग फैलने से पांच लोग जिंदा जल गए। सिलिंडर रिसाव और केमिकल के कारण आग ने भयानक रूप लिया। हादसे ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 31, 2026

Surat Fire Incident:सूरत के लिंबायत इलाके के मीठी खादी क्षेत्र में भयानक घटना से हड़कंप मच गया है। ऐसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आज सुबह 11 बजे रसोई बनाते वक्त अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग ने अचानक भयानक रूप ले लिया। यह घटना दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रसोई बनाते समय गैस सिलिंडर से रिसाव होने के कारण हुई।

Chandigarh Fire Incident: मोबाइल मार्केट में अग्निकांड, फोटो लैब खाक- दुकानदारों में दहशत

Surat Fire Incident: जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही दमकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर फंसे सदस्यों को निकालाना बहुत ही मुश्किल हो गया। घरलकी साड़ियों पर डिजाइनिंग का काम करने वाली महिलाए आग के चपेट में आ गई। घर में मौजूद रसायन और केमिकल के ड्रम आग को और भयानक बनाने में सहायक साबित हुए। धुएं के गुब्बारे पूरे इलाके में फैल गए और पड़ोसी भी इस आपदा को देखकर हक्के-बक्के रह गए। दमकल कर्मियों ने कई प्रयासों के बाद घर में फंसे सदस्यों को बाहर निकाला और तुरंत सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने पांचों की मौत की पुष्टि की।

Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस जलकर खाक, चालक ने यात्रियों की बचाई जान

Surat Fire Incident: मृतकों की पहचान

आग में जान गंवाने वाले सभी सदस्य एक ही परिवार के थे। मृतकों की उम्र और नाम इस प्रकार हैं:

  1. 65 वर्षीय शहनाज बेगम अंसारी
  2. 18 वर्षीय हुसैना बेगम अंसारी
  3. 28 वर्षीय शबीना रमजान अंसारी
  4. 19 वर्षीय खुशनुमा अब्दुल अंसारी
  5. 4 वर्षीय मासूम सुभान रमजान अंसारी

यह परिवार घर के अंदर ही साड़ियों पर स्टिचिंग और डिजाइनिंग का काम करता था।

आग फैलने का मुख्य कारण

आग लगने का प्रमुख कारण घर में मौजूद गैस सिलिंडर से रिसाव और इसके संपर्क में आने वाला केमिकल था। सूरत में पॉलिएस्टर साड़ियों का उत्पादन आम है, जिसमें ऑयल और केमिकल का उपयोग होता है। ये ज्वलनशील पदार्थ आग को तेजी से फैलाने में सहायक बने। घटना के समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था, केवल महिलाएं और बच्चे ही घर में थे। इससे यह और भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बन गया कि आग फैलने के बाद कोई बचाव कर पाने में सक्षम नहीं था।

Ayodhya Fire News: अयोध्या के राजघाट में भीषण आग से हड़कंप, राहत कार्य जारी

क्षेत्र और अधिकारियों की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही सूरत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने आग को काबू में करने के लिए कई घंटे तक मेहनत की। अधिकारी इस हादसे के पीछे सुरक्षा मानकों और घर में आग बुझाने की उचित व्यवस्थाओं की कमी को मुख्य कारण बता रहे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि इलाके में यह घटना बहुत ही डरावनी थी और आग ने कुछ ही मिनटों में दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।