Supreme Court: ‘मेटल के टुकड़े’ से खुला राज, पेलेट गन से घायल होने के दावे पर आई मेडिकल रिपोर्ट

Supreme Court Pellet Gun Case: पेलेट गन से घायल होने का दावा करने वाले युवक की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। सर्जरी के दौरान शरीर से मिले धातु के कणों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। आखिर रिपोर्ट में क्या दर्ज है और कोर्ट में इसका कितना असर पड़ेगा, जानिए पूरी जानकारी।

'मेटल के टुकड़े' से खुला राज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 30, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Supreme Court: 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल होने का दावा करने वाले 25 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सर्जरी के दौरान सिर, गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से कई धातु के कण (Metallic Foreign Bodies) निकाले गए हैं। मंसूरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे वह घायल हुए। अब उनकी मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट में शरीर में मौजूद विदेशी कणों और सर्जरी से जुड़ी जानकारी दर्ज की गई है।

Team India Squad: भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, रविंद्र जडेजा की वापसी से मजबूत हुआ स्क्वॉड

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में सर्जरी का विवरण

24 जुलाई को तैयार की गई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) के ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जरी विभाग में मरीज की 21 जुलाई को सर्जरी की गई थी। यह ऑपरेशन जनरल एनेस्थीसिया (GA) के तहत किया गया, जिसमें शरीर के अंदर फंसे धातु के कणों को बाहर निकाला गया। रिपोर्ट के डायग्नोसिस सेक्शन में बताया गया कि मरीज के सिर और गर्दन के कई हिस्सों में विदेशी कण मौजूद थे, जिन्हें सर्जिकल प्रक्रिया के जरिए हटाया गया।

चेहरे, गर्दन और कंधे से निकाले गए धातु के टुकड़े

अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर नोट्स के मुताबिक, सर्जरी के दौरान शरीर के कई हिस्सों से छोटे आकार के धातु के कण निकाले गए। इनमें दाएं मैक्सिलरी एंट्रम यानी चेहरे की हड्डी के अंदर का हिस्सा, दाएं निचले होंठ की अंदरूनी सतह, दायां कंधा, दाईं गर्दन और बाएं माथे का क्षेत्र शामिल था। रिपोर्ट में बताया गया कि निकाले गए कण लगभग 2 मिलीमीटर आकार के थे और शरीर के मुलायम ऊतकों में सतही रूप से फंसे हुए थे।

आंख के पास से भी निकाला गया विदेशी कण

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मंसूरी की बाईं आंख के आसपास के हिस्से और निचली पलक की भी सर्जरी की गई। इस दौरान आंख के ऑर्बिटल क्षेत्र से भी एक धातु का कण निकाला गया। रिपोर्ट में बताया गया कि यह कण आंख की मांसपेशी के ऊपरी हिस्से के पास करीब 8 से 10 मिलीमीटर गहराई में मौजूद था। डॉक्टरों ने लगभग 3 मिलीमीटर का चीरा लगाकर इसे बाहर निकाला।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

निकाले गए कण का आकार करीब 3×3 मिलीमीटर बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी सतह चमकदार धातु जैसी थी, किनारे नुकीले थे और दबाने पर यह आसानी से नहीं दबता था। सर्जरी के बाद मरीज को जरूरी दवाएं दी गईं और उपचार जारी रखा गया।

मंसूरी का दावा- शरीर से निकाले गए सात कण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेख इरशाद मंसूरी ने दावा किया कि ऑपरेशन के दौरान उनके शरीर से कुल सात पेलेट जैसे धातु के कण निकाले गए। उन्होंने यह भी बताया कि चेहरे के आसपास अभी कुछ कण मौजूद हैं। उनके अनुसार, डॉक्टरों ने फिलहाल उन कणों को नहीं निकालने की सलाह दी है क्योंकि दोबारा सर्जरी करने से शरीर को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है।

Ramayana Part 1 Trailer: ब्रह्म मुहूर्त में आया ‘रामायण’ का ट्रेलर, रणबीर के राम रूप और यश के रावण ने जीता दिल

अस्पताल ने सुरक्षित रखे धातु के कण

मंसूरी ने बताया कि सर्जरी के बाद निकाले गए धातु के टुकड़े उन्हें वापस नहीं दिए गए। अस्पताल की ओर से उन्हें जानकारी दी गई कि इन कणों को सुरक्षित रखा जाएगा।हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन धातु के कणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है या नहीं। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।

2