सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन: 22 जून 2026 से बदल सकती है कई राशियों की किस्मत

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का चाल बदलना बहुत बड़ी बात मानी जाती है. सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव जब अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर हम सभी के जीवन पर पड़ता है. आने वाली 22 जून 2026 से सूर्य देव एक नया नक्षत्र शुरू करने जा रहे हैं.  ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस बदलाव से कुछ लोगों की किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं. खासकर 3 राशियों के लिए यह समय धन-दौलत और सफलता की नई शुरुआत लेकर आएगा. किन राशियों को मिलेगा फायदा? सूर्य का यह बदलाव इन 3 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का चाल बदलना बहुत बड़ी बात मानी जाती है. सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव जब अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर हम सभी के जीवन पर पड़ता है. आने वाली 22 जून 2026 से सूर्य देव एक नया नक्षत्र शुरू करने जा रहे हैं.  ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस बदलाव से कुछ लोगों की किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं. खासकर 3 राशियों के लिए यह समय धन-दौलत और सफलता की नई शुरुआत लेकर आएगा.

किन राशियों को मिलेगा फायदा?
सूर्य का यह बदलाव इन 3 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है:

मेष राशि: आपके लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा. ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जो काम लंबे समय से अटके थे, वे पूरे हो जाएंगे. आपको अचानक पैसों का लाभ भी हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

सिंह राशि: सूर्य देव इस राशि के स्वामी हैं, इसलिए इसका सबसे ज्यादा और अच्छा असर आप पर पड़ेगा.  आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, समाज में मान-सम्मान मिलेगा.  अगर कोई सरकारी काम अटका है, तो उसमें सफलता मिल सकती है.  लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे.

कन्या राशि: आपके पास पैसा आने के नए रास्ते खुलेंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी. अच्छे परिणाम मिलेंगे. अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है. परिवार में भी खुशहाली का माहौल रहेगा.

जीवन में आएंगे ये अच्छे बदलाव
सूर्य के इस बदलाव से आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आपमें एक नया जोश देखने को मिलेगा. आप पहले से ज्यादा बेहतर फैसले ले पाएंगे , मुश्किल समय में भी मजबूती से खड़े रहेंगे.  आपकी सेहत में भी सुधार होगा.

सूर्य देव की कृपा पाने के आसान उपाय
    इस दौरान सूर्य देव को खुश करने के लिए आप ये छोटे-छोटे उपाय कर सकते हैं:
    रोज सुबह उठकर तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं.
    'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.
    रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है.

 

2